फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrolled dumper driver was stopped and ran over, vandalizing the service center.

Prayagraj News: अनियंत्रित डंपर चालक को रोका तो दौड़ाया, सर्विस सेंटर में तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper driver was stopped and ran over, vandalizing the service center.
मिट्टी लदे बेकाबू-ओवरलोड डंपर की चपेट में आते-आते बचे सर्विस सेंटर के बाहर बैठे युवक ने विरोध किया तो उसे दौड़ा लिया गया। साथ ही सर्विस सेंटर में तोड़फोड़ की गई। सोमवार की रात घटना के बाद सर्विस सेंटर के लोगों ने डंपर चालक को रोककर समझाने की कोशिश की तो उसने डंपर मालिक को फोन कर बुला लिया। मौके पर दो गाड़ी से पहुंचे लोगों ने पहले सर्विस सेंटर के लोगों के साथ गालीगलौज की फिर उन्हें पीटने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के नरायनदास का पुरा गांव निवासी चंदन भारतीय का आरोप है कि सोमवार की रात वह अपने सर्विस स्टेशन के बाहर बैठा था। तभी मिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित गति से आया और ब्रेक लगाते ही सड़क के बीचों-बीच तिरछा होकर खड़ा हो गया। इससे वहां मौजूद चंदन समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

नाराज लोग डंपर चालक को रोककर समझा रहे थे कि थोड़ी देर बाद दो गाड़ी से डंपर मालिक व अन्य अवैध असलहे के साथ मौके पर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। पीड़ित चंदन भारतीय का आरोप है कि उसे जाति सूचक गालियां भी दी गईं। साथ ही सर्विस स्टेशन के अंदर घुसकर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। भुक्तभोगी ने आरोपियों के खिलाफ झूंसी पुलिस को तहरीर दी लेकिन मंगलवार देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। झूंसी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed