फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncle - nephew died in a road accident , police station ransacked

सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत, पुलिस चौकी में तोड़फोड़

Sat, 24 Oct 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Oct 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (मेजा)। इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग पर शुक्रवार रात बेकाबू पिकअप वैन बाइक सवार चाचा-भतीजा को रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। दो लोगों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। मेजा रोड पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ की। भीड़ का आक्रोश देखकर दरोगा- सिपाही भाग निकले। बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस चौकी फूंकने पर आमादा थे लेकिन समय से पुलिस पहुंच गई और हालात पर काबू लिया। बवाल के चलते पुलिस चौकी के बगल स्थित पेट्रोल पंप कर्मी दहशत में थे। ग्रामीण शव को आनन फानन में पोस्टमार्टम हाउस भेजने से नाराज थे।
विज्ञापन


मेजा में अकोढ़ा इलाके के टाईं सरैंया गांव का विजय कुमार पटेल (45) खेती करता है। वह शाम को अपने चाचा काली चरण (70) के साथ करछना गया था। काली चरण मध्य प्रदेश से खनन इंस्पेक्टर के पद से रिटायर थे। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग पर अकोढ़ा गांव के सामने बेकाबू पिकअप वैन ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही विजय कुमार और काली चरण छिटक कर सड़क पर गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो दोनों खून से लथपथ सड़क पर पड़े थे। उनकी सांस थम चुकी थी। लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर मेजा पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की खबर मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन शव को आनन-फानन में पोस्टमार्टम हाउस भेजने की बात पर भड़क गए। परिजनों की मेजा रोड चौकी प्रभारी मनमोहन से मिश्र झड़प भी हुई। जैसे-जैसे गांव में खबर फैली, भीड़ जुटती गई। भीड़ में शामिल नाराज लोगों ने पुलिस चौकी पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पुलिस चौकी में घुसकर तोड़फोड़ कर पथराव भी किया। पुलिस चौकी का टीन शेड उखाड़ दिया। बवाल होते देख चौकी प्रभारी और सिपाही भाग निकले। भीड़ का आक्रोश देखकर बगल स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी पंप बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पेट्रोल पंप कर्मियों को इस बात का भय था कि कहीं ग्रामीणों ने पुलिस को चौकी में आग लगाई तो आग फैलकर पेट्रोल पंप तक पहुंचेगी और बड़ा हादासा होगा। लेकिन समय से कई थानों की फोर्स के साथ सीओ पहुंच गए। पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस बवाल कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज के बाद भीड़ गायब हो गई। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात है। आशंका है कि ग्रामीण दोबारा हाईवे पर चक्काजाम कर सकते हैं। जिसके चलते पुलिस मुस्तैद है। वहीं विजय कु मार और कालीचरण के घर कोहराम मचा हुआ है। विजय कुमार के चार बेटियां और एक पुत्र है। पत्नी अनंता का रोकर बुरा हाल है। वहीं विजय कुमार के इकलौते बेटे और पत्नी का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed