{"_id":"6462a2d30c5221d47a09b976","slug":"unbridled-employees-do-not-listen-to-the-farmers-meerganj-news-c-4-1-bly1028-155960-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बेलगाम कर्मचारी नहीं सुनते किसानों की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बेलगाम कर्मचारी नहीं सुनते किसानों की बात
Tue, 16 May 2023 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 16 May 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को मासिक बैठक में अफसरों और कर्मचारियों पर खूब भड़ास निकाली। कहा कि ये बेलगाम हो चुके हैं। किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते और उनकी मांगों को अनसुना कर देते हैं। इसके बाद किसानों ने एसडीएम को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
तहसील परिसर में भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर आयोजित बैठक किसानों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्षता करते हुए चौ. हरबीर सिंह ने कहा कि छुट्टा पशु किसानों के लिए मुसीबत बन चुके हैं, इन्हें तत्काल पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाए। बंगरउ में तालाब की जमीन पर अबैध कब्जा है। लेकिन लेखपाल ने शिकायतकर्ता पर ही कार्रवाई कर दी। लेखपालों का ब्यबहार लोगों के प्रति ठीक नहीं है, उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। राशन की दुकानें ग्राम प्रधानों के चहेतों के बजाय समूह के सदस्यों को आबंटित की जाएं। कुछ दुकानदारों ने फर्जी राशनकार्ड बनबाकर पात्रों को खाद्यान्न से बंचित रखा है, इसकी जांच कराई जाए और फर्जी राशनकार्ड निरस्त कर पात्रों को जारी किए जाएं। इस दौरान तहसील अध्यक्ष चौ. सुधीर बालियान, मीडिया प्रभारी अरबिंद सोमवंशी, मदनलाल गंगवार, अंकित चौधरी, मानसिंह, जितेंद्र, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।