फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder Case Umesh pal told his niece for last time that daughter Amidst the firing you run away

Umesh Pal Murder Case: 'बिटिया तुम भाग जाओ', हमले के बीच उमेश ने भतीजी से कही थी ये बात; ऐसा था खौफनाक मंजर

Fri, 17 Mar 2023 01:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Mar 2023 01:41 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में आए नए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि गोलियां चलने की आवाज सुन घटनास्थल पर पहुंची उमेश की भतीजी ने यह सबकुछ देखा। उमेश पाल की हत्या के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच पहुंची उनकी भतीजी उस खौफनाक मंजर को याद कर अब भी कांप जाती है। 

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case Umesh pal told his niece for last time that daughter Amidst the firing you run away
Umesh Pal Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में गुरुवार को नया सीसीटीवी फुटेज सामने आने से हड़कंप मच गया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गोली लगने के बावजूद घायल अवस्था में उमेश माफिया अतीक का बेटा असद से भिड़ गया। हालांकि भागने के दौरान असद ने फिर से गोलियों की बौछार कर दी। 
विज्ञापन


उमेश ने घर में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया। गोलियां चलने की आवाज सुन घटनास्थल पर पहुंची उमेश की भतीजी ने यह सबकुछ देखा। उमेश पाल की हत्या के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच पहुंची उनकी भतीजी उस खौफनाक मंजर को याद कर अब भी कांप जाती है। 
विज्ञापन


गोलियों की बरसात और बम के धमाकों की आवाज सुनकर निकली भतीजी जब शूटरों के बीच पहुंची, तब उमेश ने अपनी फिक्र न करते हुए सबसे पहले उसे घर में भाग जाने की हिदायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तब शूटर गुलाम से लड़ते हुए उमेश ने आखिरी बार भतीजी से कहा था कि बिटिया तुम भाग जाओ। चीखते हुए किशोरी के भागने के कुछ सेकेंड के भीतर ही गली में गुड्डू मुस्लिम ने बम फेंक दिया था, जिससे उमेश की जान ले ली।

इस हत्याकांड की चश्मदीद बार-बार बेसुध हो जा रही है। घटना के दूसरे दिन ही परिजनों ने उसे नानी के घर भेज दिया। वहां भी वह घटना को याद कर दहल जा रही है। अरअसल जब उस्मान ने उमेश पर गोली चलाई और गुड्डू मुस्लिम ने क्रेटा कार के आसपास बम बरसाना शुरू किया, तब सबसे पहले गली में खुलने वाले दरवाजे से एक किशोरी दौड़ते हुए शूटरों के बीच पहुंच गई थी।


 

लहूलुहान चाचा को देख चीखती रही भतीजी

वह उमेश की भजीती थी। गली के मोड़ पर गोली लगने से लहूलुहान चाचा को देख वह चीखती रही। उसी दौरान पीछे से आए गुलाम ने गली के मोड़ पर जब उमेश पर गोली चलाई, तब उसने हिम्मत कर गुलाम से गुत्थमगुत्था शुरू कर दी और भतीजी को कहा कि बिटिया तुम घर में भाग जाओ। 

असद ने उमेश की गर्दन पर गोली मारी

उसी समय पीछे से दौड़कर आए असद ने उमेश की गर्दन पर गोली मार दी। इसके बाद भी वह भागकर कमरे की ओर गया, लेकिन तबतक गुड्डू मुस्लिम ने गली में बम मार दिया ता। इससे कई छर्रे उमेश और सुरक्षाकर्मी को लगे थे।

यह भी पढ़ें: Umesh Murder: अतीक ने गुर्गे से कहा था- 'उमेश की मुखबिरी तुम ही करोगे, नहीं तो उसके साथ तुम्हें भी मरवा देंगे'
 

उमेश के भतीजे दिव्यांश ने बताया कि उस्मान, गुलाम और असद की गोलियां लगने के बाद भी चाचा बच सकते थे, लेकिन गली में फेंके गए बम ने उनकी जान ले ली। दिव्यांश की मानें तो गोली -बम की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े थे। चाची जया पाल भी छत से वह दृश्य देखकर दौड़ीं लेकिन, किसी का बस नहीं चल सका। हम लोग पहुंचे, तबतक शूटर भाग चुके थे।

यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: अतीक के सरकारी गनर रहे एहतेशाम के भी हत्या में शामिल होने का शक, घोषित हो सकता है इनाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed