फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Bulldozer will run on the luxurious house of Ashraf's wife Zainab today

उमेश पाल हत्याकांड : अशरफ की पत्नी जैनब के आलीशान मकान पर आज चलेगा बुलडोजर, वक्फ की संपत्ति पर बना है मकान

Thu, 20 Jun 2024 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 12:37 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उर्फ रूबी के घर को पहले ही कुर्क कर दिया गया था। यह मकान पूरामुफ्ती में सल्लाहपुर के अकबरपुर स्थित वक्फ की संपत्ति पर बनाया गया है।करीब 600 वर्ग गज भूमि पर इस आलीशान मकान का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Bulldozer will run on the luxurious house of Ashraf's wife Zainab today
अशरफ की पत्नी जैनब का मकान पीडीए करेगा ध्वस्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रही माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उर्फ रूबी के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अकबरपुर में स्थित आलीशान मकान पर बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलेगा। मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने मकान ध्वस्त करने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिया था। पीडीए का बुलडोजर कुछ ही देर में अकबरपुर में पहुंचकर मकान को ध्वस्त करने का कार्य शुरू कर सकता है। कार्रवाई की जानकारी होने के बाद ही मकान में रखे सामान को हटा दिया गया गया। पीडीए के अनुसार यह मकान वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है। 

विज्ञापन

मकान को पहले ही किया जा चुका है कुर्क

उमेश पाल हत्याकांड में फरार माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उर्फ रूबी के घर को पहले ही कुर्क कर दिया गया था। यह मकान पूरामुफ्ती में सल्लाहपुर के अकबरपुर स्थित वक्फ की संपत्ति पर बनाया गया है।करीब 600 वर्ग गज भूमि पर इस आलीशान मकान का निर्माण किया गया है। एक मंजिल के इस मकान में सिर्फ एक घरेलू नौकर रहते था जो पुलिस को देखते ही भाग गए। मकान के अगले हिस्से में नौ दुकानें भी बनवाई गई थीं, जिन्हें खाली कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैतृक घर ढहाए जाने के बाद से बनाया था ठिकाना

वक्फ की जमीन पर बना जो मकान रविवार को कुर्क किया गया, उसे जैनब ने काफी समय पहले से ही ठिकाना बनाया हुआ था। इस मकान में उमेश पाल हत्याकांड के कुछ दिनों बाद तक जैनब रही। मुकदमे में नाम आने के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 2020 में अतीक-अशरफ का चकिया स्थित पैतृक मकान ढहाए जाने के बाद जैनब काफी दिनाें तक हटवा गांव स्थित अपने मायके में रही थी।

उसके हटवा गांव में रहने के दौरान कई बार पुलिस ने फरार चल रहे अशरफ की तलाश में वहां दबिश दी। सितंबर 2020 में विकास प्राधिकरण ने उसके भाई जैद मास्टर के हटवा स्थित मकान को भी ढहा दिया। 600 वर्ग गज जमीन में बने इस आलीशान मकान पर बुलडोजर चलवा दिया गया। इसके बाद जैनब रिश्तेदारों व करीबियों के घर में रही। एक साल पहले उसने पूरामुफ्ती के अकबरपुर, सल्लाहपुर स्थित वक्फ संपत्ति पर बने एक मकान को अपना ठिकाना बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed