फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand Vijay was killed in an encounter, who converted and he joined ateek ahmad gang

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल की पीठ पर मारी थी गोली, हिंदू से मुस्लिम बने उस्मान की अजीब है कहानी; हुआ ढेर

Mon, 06 Mar 2023 02:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Mar 2023 02:48 PM IST
सार

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल शूटआउट कांड के 11 वें दिन प्रयागराज पुलिस ने यमुनानगर के कौंधियारा थाना इलाके में एक और बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। एनकाउंटर में मारा गया शूटर विजय उर्फ उस्मान बेहद शातिर अपराधी था। अतीक अहमद गैंग में शामिल होने पर विजय को उस्मान नाम दिया गया था। बताया यह भी जा रहा है कि विजय ने धर्म परिवर्तन भी किया था। 

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand Vijay was killed in an encounter, who converted and he joined ateek ahmad gang
Umesh Pal Hatyakand - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने दूसरे शूटर को भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह वही शूटर है जो पास की दुकान पर खड़े होकर सामान खरीदने का नाटक कर रहा था और उमेश पाल के पहुंचते ही उनके ऊपर गोलियों की बौछार करने लगा। पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल शूटआउट कांड के 11 वें दिन प्रयागराज पुलिस ने यमुनानगर के कौंधियारा थाना इलाके में एक और बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 50 हजार का इनामी और उमेश पाल एवं सरकारी गनर पर पहली गोली चलाने वाला विजय चौधरी उर्फ उस्मान कौंधियारा थाना इलाके में है।
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसी बीच, विजय उर्फ उस्मान का पुलिस से आमना सामना हो गया। इस पर पुलिस की टीम ने आरोपी शूटर को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन विजय उर्फ उस्मान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गोली लगने से उस्मान घायल हो गया। उसे सुबह करीब साढ़े पांच बजे आपातकालीन 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौंधियारा में ले जाया गया। यहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उस्मान को हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

इसके बाद 108 एंबुलेंस से करीब पौने आठ बजे मेडिकल कॉलेज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने ईसीजी की और उपचार शुरू किया, लेकिन उस्मान ने दम तोड़ दिया। उसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एनकाउंटर में मारा गया शूटर विजय उर्फ उस्मान बेहद शातिर अपराधी था। अतीक अहमद गैंग में शामिल होने पर विजय को उस्मान नाम दिया गया था। बताया यह भी जा रहा है कि विजय ने धर्म परिवर्तन भी किया था। 



 

आपको बता दें कि विजय उर्फ उस्मान चौधरी ने ही उमेश और सरकारी गनर पर पहली गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद गनर कुछ नहीं कर पाया था। घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। फुटेज में एक शख्स हाथ में पॉलीथीन लिए हुए फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बदमाश की फायरिंग से सरकारी गनर गिर गया था। इसी वजह से वह जवाबी कार्रवाई भी नहीं कर पाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed