फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uma may Ganges big announcement

गंगा किनारे उमा कर सकती हैं बड़ा ऐलान

Sat, 17 Jan 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। गंगा किनारे केंद्रीय मंत्री उमा भारती रविवार को बड़ा ऐलान कर सकती हैं। गंगा की स्वच्छता को लेकर उच्चतम न्यायालय में केंद्र सरकार के शपथ पत्र देने के बाद वह पहली बार संगम क्षेत्र में पहुंच रही हैं। महीने भर पहले यहां आईं उमा ने गंगा-यमुना में सीधे गिरते नालों की धार देखी थी। केंद्र ने न्यायालय में जानकारी दी है कि तीन साल में गंगा को निर्मल कर दिया जाएगा। उमा गंगा किनारे 18 जनवरी को होने वाले सरिता समग्र सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगी। सम्मेलन में शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती सहित कई बड़े संतों की मौजूदगी में जल और पर्यावरण संरक्षण के साथ नदियों को बचाने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


सई नदी यात्रा के संयोजक व भाजपा एमएलसी विन्ध्यवासिनी कुमार ने शुक्रवार को बातचीत में इस आशय की सूचना दी। कहा, केंद्र सरकार में गंगा एवं जल संरक्षण मंत्री उमा भारती, शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, काशी सुमेरूपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, निरंजनी अखाड़ा के सचिव नरेंद्र गिरि, साध्वी अमृता संगोष्ठी को संबोधित करेंगी। साधु-संतों की ओर से इसमें नदियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाने और उस पर सख्ती से अमल की मांग उठ सकती है। मीडिया संयोजक अमरेश श्रीवास्तव के मुताबिक  पांच नंबर पुल के पार मछली बंदर मठ में होने वाले सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री से नदियों में कूड़ा कचरा डालने वाली कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाने और न सुधरने पर लाइसेंस निरस्त करने की मांग भी उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed