फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uma Bharti said – People from all states will gather at the Sangam bank on Dev Deepawali, will express their

UP: उमा भारती बोलीं- देव दीपावली पर संगम तट पर जुटेंगे सभी राज्यों के लोग, पांच डुबकी लगाकर व्यक्त करेंगे आभार

Thu, 16 Oct 2025 08:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 08:17 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि संगम तट पर देव दीपावली चार नवंबर को देश के सभी राज्यों से 25-30 लोग डुबकी लगाने के लिए पहुंचेंगे। गंगा के किनारे वाले पांच राज्यों से कुछ अधिक लोग पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Uma Bharti said – People from all states will gather at the Sangam bank on Dev Deepawali, will express their
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करतीं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि संगम तट पर देव दीपावली चार नवंबर को देश के सभी राज्यों से 25-30 लोग डुबकी लगाने के लिए पहुंचेंगे। गंगा के किनारे वाले पांच राज्यों से कुछ अधिक लोग पहुंचेंगे। सभी लोग पांच डुबकी लगाकर महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए मोदी और योगी का आभार जताएंगे। साथ ही देश-विदेश से आए करोड़ों लोगों का दिल खोलकर स्वागत करने के लिए प्रयागराज के लोगों का आभार जताएंगे। यहां आने वाले स्नानार्थियों के प्रति आभार जताएंगे। साथ ही धरती पर आकर हमें कृतार्थ करने के लिए मां गंगा के प्रति आभार जताएंगे और साथ ही गंगा के प्रति अपना समर्पण व्यक्त करेंगे कि हम उनकी सेवा करने में जुटे रहें। उमा भारती बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

विज्ञापन


उमा भारती ने कहा कि चार नवंबर की तिथि इसलिए रखी गई कि इस दिन देव दीपावली है और इस दिन देवताओं ने असुरों पर विजय प्राप्त की थी, इसलिए इसे विजय पर्व भी कहा जाता है। गंगा सफाई के बारे में पूछने पर कहा कि गंगा के बारे में पीएम मोदी जितना सोचते हैं उतना मैं भी सोचती हूं। हर नदी की स्वच्छता का आकलन अलग तरीके से किया जाता है। लैब में कितना भी शुद्ध पानी भेज दीजिए कुछ न कुछ कमी निकल ही आएगी। हम अपने प्रयास में तत्परता और निरंतरता बनाए रखेंगे तो गंगा स्वच्छा हो जाएंगी। यह मोदी का भी मानना है।

विज्ञापन

गंगाजल अशुद्ध होता तो महाकुंभ में लोग होते बीमार

उमा भारती ने कहा कि गंगा स्नान करते समय हम पानी पी ही लेते हैं, लेकिन हमें कोई बीमारी नहीं होती है। महाकुंभ में करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई लेकिन कोई बीमार नहीं पड़ा। इसका मतलब है कि गंगा जल शुद्ध है। उन्होंने आह्वान किया कि अपने पूर्वजों का तर्पण करने के लिए जाने वाले लोग पहले एक लोटा गंगा का पानी पीएं उसके बाद ही तर्पण करें। आए दिन देखा जाता है कि आचमन के लिए लोग मिनरल वाटर ले जाते हैं लेकिन जिसका तर्पण करते हैं अपने पूर्वजों को गंगा जल की पीने के लिए चढ़ाते हैं। यह गलत है। पहले खुद पानी पीएं तभी पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन

अखिलेश यादव परिवारवादी

स्वदेशी उत्पादों को चूरन बताने के सवाल उठाने पर उमा भारती ने कहा कि अखिलेश परिवारवादी हैं। उनके समझ में स्वदेशी नहीं आएगा। स्वदेशी उनको चूरन ही समझ में आएगा। क्योंकि जिस  दिन लोग स्वदेशी अपना लेंगे तो उनका वर्चस्व ही खत्म हो जाएगा। कहा कि समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया भी स्वदेशी के पक्षधर थे, तो इसका मतलब लोहिया भी चूरन देते थे। ऐसा बोलकर अखिलेश अपने बाप-दादों का अपमान कर रहे हैं और अपनी पार्टी के ही सिद्धांतों को नकार रहे हैं। भारत के सभी दलों ने डब्ल्यूटीओ की मुहिम के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी थी। कहा कि मैं अखिलेश के चूरन वाले बयान की निंदा करती हैं। वह क्या बोल रहे हैं उनको खुद भी नहीं पता है। योगी के सवाल पर कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने पर काफी खुशी हुई। योगी लौह पुरुष हैं। 

विज्ञापन

भाजपा में 75 साल का कोई  नियम नहीं

उमा भारती ने कहा कि भाजपा में 75 साल पर रिटायरमेंट का कोई नियम नहीं है। यह मीडिया के द्वारा गढ़ा गया शब्द है। मोदी ने कभी 75 साल पर रिटायर होने का नाम नहीं लिया है। कई नेताओं के 75 साल पूरे होने के बाद राजनीति से अपने को अलग करने के कारण मीडिया ने 75 साल पर रिटायरमेंट की बात शुरू कर दी। नेपाल में इतना बड़ा आंदोलन जेन जी नौजवानों ने चलाया लेकिन पीएम वृद्ध नेत्री सुशील कार्की  को बनाया। इससे पता चलता है कि युवा क्या चाहता है और क्या सोचता है। अमरेकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में कहा कि वह मसखरा (कॉमेडियन) हैं। 70-80 के दशक में जब मैं अमेरिका गई थी तो ट्रंप उस समय टेलीविजन पर मसखरा करते थे। मुझे नहीं पता था कि यह आदमी कभी देश का राष्ट्रपति  भी बन सकता है। वह क्या बोल दें कोई भरोसा नहीं। कहा कि राहुल गांधी और ट्रंप में कोई विशेष अंतर नहीं है। ट्रंप कम से कम राजनीति में सफल हो गए और वह राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठ गए लेकिन राहुल गांधी तो मोदी के कारण भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed