फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Udaypur Case: VHP and Bajrang Dal workers came out on the road to protest against Kanhaiya's murder

Udaypur Case : कन्हैया की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता 

Fri, 01 Jul 2022 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Jul 2022 12:13 AM IST
सार

बारिश के बीच निकले जुलूस में सुभाष चौराहा पहुंचने के बाद विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान घटना के दोषी युवकों को फांसी की सजा देने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों वाले मदरसों को बंद करने की मांग की गई।

विज्ञापन
Udaypur Case: VHP and Bajrang Dal workers came out on the road to protest against Kanhaiya's murder
Prayagraj News : उदयपुर की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में हिंदू दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन से जुलूस की शक्ल में भगवा झंडे के साथ सुभाष चौराहे पहुंचे दोनों ही संगठन से जुड़े लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा गया। इस बीच पुतला दहन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन



बारिश के बीच निकले जुलूस में सुभाष चौराहा पहुंचने के बाद विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान घटना के दोषी युवकों को फांसी की सजा देने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों वाले मदरसों को बंद करने की मांग की गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को भी बर्खास्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

विहिप और बजरंग दल की ओर से जिले की सभी तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व केसर भवन में मृतक कन्हैया लाल की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्रांत उपाध्यक्ष अजय गुप्ता द्वारा एडीएम सिटी को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि युवक की हत्या के बाद धमकी भरा वीडियो जारी करना देश के संप्रभुता को चुनौती है।


इसे देश की जनता, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। बजरंग दल प्रयाग महानगर संयोजक अमित सिंह ने कहा कि आतंकवाद की हर चुनौती का मुकाबला बजरंग दल ने किया है । हमारी मांग है कि हत्यारों को जल्द फांसी हो। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, अमित पाठक, अभिषेक पाठक, शिवम द्विवेदी, अमरनाथ तिवारी, शुभम कुशवाहा, लवलेश बजरंगी, उमेश, लालमणि तिवारी, आकाश अग्रहरी, देशराज, शशांक आदि उपस्थित रहे। 

कन्हैया के परिजनों की आर्थिक मदद करेगा हिंदू संगठन
राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है। बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से मुखातिब संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सारांश निगम ने कहा कि कन्हैया के परिजनों की संगठन की ओर से आर्थिक मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे सत्या के नेतृत्व में हिंदू संगठन के पदाधिकारी कन्हैया के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें एक लाख रुपये की सहायता राशि समर्पित करेंगे। कहा कि तीन जुलाई को संगठन के पदाधिकारी कन्हैया के परिजनों से मुलाकात करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed