{"_id":"6a666a7b882abb9018098fef","slug":"two-youths-on-a-motorcycle-died-after-being-hit-by-a-car-allahabad-news-c-417-1-gd11005-8281-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Mon, 27 Jul 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
देवी बांध प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार रात करीब 10 बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया।
रमाशंकर (28) पुत्र बनवारी लाल निवासी रानीवारी, नई बस्ती थाना लालगंज, मिर्जापुर शनिवार को अपने ससुराल सुगवहा थाना कोरांव जा रहे थे। रास्ते में उसे सुगवहा का ही शैलेश कुमार (23) पुत्र त्रिभुवन नाथ मिल गया। फिर दोनों खीरी की तरफ गए और वापस लौटते समय हादसे के शिकार हो गए। शैलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमाशंकर ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन खीरी थाना पहुंचे।
रमाशंकर कबाड़ का व्यवसायी था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी चार वर्ष की एक बेटी है। शैलेश का एक माह का बेटा है। प्रभारी निरीक्षक खीरी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मृतक शैलेश के भाई कप्तान की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।