{"_id":"60f07a631d2d4c5e384b19b1","slug":"two-youths-drowned-while-taking-a-bath-in-the-ganges-no-clue-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाते वक्त दो युवक डूबे, नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहाते वक्त दो युवक डूबे, नहीं मिला सुराग
Thu, 15 Jul 2021 11:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:41 PM IST
सार
पूरामुफ्ती के फतेहपुर घाट पर नहाते वक्त हटवा निवासी दो युवक गंगा में डूब गए। इनमें हमजा(20) पुत्र हसीन अहमद व अमन अहमद(18) पुत्र अंसार शामिल हैं।
विज्ञापन
नहर में डूबा
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विस्तार
पूरामुफ्ती के फतेहपुर घाट पर नहाते वक्त हटवा निवासी दो युवक गंगा में डूब गए। इनमें हमजा(20) पुत्र हसीन अहमद व अमन अहमद(18) पुत्र अंसार शामिल हैं। पुलिस ने देर शाम तक पड़ताल में लगी रही लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार सुबह फिर नए सिरे से तलाश की जाएगी।
दोनों युवक दोपहर बाद गंगा में स्नान करने पहुंचे। इस दौरान गहराई में जाकर अमन डूबने लगा। यह देख हमजा ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी गहराई में जाकर डूबने लगा। घाट के किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन देखते ही देखते दोनों पानी में समा गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों को उतारा। लेकिन घंटों तलाश करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। एसओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को एक बार फिर उनकी तलाश की जाएगी।