फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   two youths died by hanging

छात्र समेत दो युवकों ने फांसी लगा दी जान

Thu, 11 Jun 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
two youths died by hanging
हताशा में आकर एक छात्र समेत दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कीडगंज में फांसी लगाने वाला छात्र अभिनव नौकरी न मिलने से परेशान था। वहीं शिवकुटी में जान देने वाला युवक भी काम की तलाश में था। कौशांबी के चायल इलाके के रहने वाले विनायक मिश्रा का बेटा अभिनव उर्फ गुड्डू 28 कीडगंज के चौखंडी के रहने वाले देवेंद्र शुक्ला के घर में किराए पर रहता था। विनायक शहर में कई सालों से पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसके दोस्तों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वह नौकरी न मिलने के कारण परेशान था। उसका घर चायल में है। इसके बाद भी वह पूरे लॉकडाउन में घर नहीं गया। घरवालों से मोबाइल पर बात जरूर करता था, लेकिन कभी भी उसने अपनी परेशानी उनसे नहीं बताई। मंगलवार की रात अभिनव अपने कमरे में गया।
विज्ञापन

सुबह जब काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो अगल-बगल के छात्रों ने आवाज दी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो मकानमालिक और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अभिनव फांसी पर लटक रहा था? सूचना होने पर कुछ देर में घरवाले भी पहुंच गए। पुलिस ने वहां सुसाइड नोट खोजा, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। वहीं नया पुरवा शिवकुटी का रहने वाला सूरज 30 पुत्र ननकू मेहनत मजदूरी कर परिवार वालों का पेट पालता था। लॉकडाउन के बाद से ही वह घर में था। पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम रहने लगा था। मंगलवार की रात सूरज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घरवालों ने देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया क्या। सूरज के कमरे से भी सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed