{"_id":"6ab2eff1a513d8685d0cf718","slug":"two-pilgrimage-sites-in-garapur-to-undergo-beautification-at-a-cost-of-4-crore-allahabad-news-c-407-1-ggp1009-20567-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गारापुर के दो धामों का चार करोड़ से होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गारापुर के दो धामों का चार करोड़ से होगा सुंदरीकरण
Wed, 23 Sep 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर गांव में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत से माता चौरा धाम और संसारी माता धाम का सुंदरीकरण कराया जाएगा। ग्राम प्रधान द्वारिका मौर्य ने बताया कि उनके प्रार्थना पत्र पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रस्ताव पर गारापुर स्थित संसारी माता धाम में दो करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
वहीं, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल के प्रस्ताव पर माता चौरा धाम में एक करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा। दोनों धामों में बहुउद्देशीय हाल, सुलभ शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग समेत विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। माता चौरा धाम में दो बड़े स्वागत द्वार, जबकि संसारी माता धाम में एक स्वागत द्वार का निर्माण होगा। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालय, हवन कुंड, शत-प्रतिशत इंटरलॉकिंग, पत्थर की कुर्सियां, 25 सोलर लाइट, 45 बाई 15 फीट का डबल स्टोरी हाल, समरसेबल पंप, स्टोर रूम, शौचालय और ग्रीन कॉरिडोर समेत अन्य कार्य प्रस्तावित है।
पर्यटन विभाग और निर्माण निगम की टीम ने सोमवार को दोनों स्थलों का दौरा किया। निर्माण निगम के अवर अभियंता अमित सिंह के साथ आर्किटेक्ट की टीम ने प्रस्तावित कार्यों के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रवि शुक्ला, लवकेश मिश्रा, भूपेंद्र मिश्रा पप्पू, हरिश्चंद्र पटेल, मनोज सिंह, अधिवक्ता जयदीप मौर्य, उमेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।