फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two percent increase in dearness allowance decided

Prayagraj News: महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two percent increase in dearness allowance decided
महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी तय हो गई है। इसका लाभ जनवरी के वेतन व पेंशन में मिलेगा। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय-राज्य कर्मचारी व पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। ऐसा साढ़े छह साल बाद हो रहा है, जब महंगाई भत्ते में मात्र दो फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। आमतौर पर तीन से चार प्रतिशत की वृद्धि होती रही है।
विज्ञापन

वेतन व पेंशन निर्धारण के जानकार एजी ब्रदरहुड के अध्यक्ष रहे हरशिंकर तिवारी के अनुसार जनवरी 2024 का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 400.032, फरवरी का 400.896, मार्च का 400.032, अप्रैल का 401.472, मई का 402.912, जून का 407.232, जुलाई का 410.976, अगस्त का 410.688, सितंबर का 412.704, अक्तूबर का 416.160, नवंबर का 416.160 और दिसंबर का 413.856 अंक रहा।
विज्ञापन

इस तरह से औसत सूचकांक 407.76 अंक रहा। फॉर्मूले के तहत इस औसत सूूचकांक पर महंगाई भत्ता 55.99 प्रतिशत बनता है। लेकिन, सिर्फ पूर्णांक के अंक के बराबर ही महंगाई भत्ता देय होगा। ऐसे में जुलाई के वेतन से 55 फीसदी महंगाई भत्ता देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिशंकर तिवारी का कहना है कि अभी कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। इस तरह से दो फीसदी की बढ़ोतरी होगी, जो एक जनवरी 2025 से देय होगी। इसका लाभ सभी केंद्रीय-राज्य कर्मियों व पेंशनर्स को होगा।
इससे पहले जुलाई 2018 में हुई दो प्रतिशत की वृद्धि
महंगाई भत्ते में मात्र दो फीसदी की बढ़ोतरी इससे पहले जुलाई 2018 में हुई थी। इस तरह से साढ़े छह साल बाद दो प्रतिशत की वृद्धि होगी। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2017 में महंगाई भत्ता में महज एक प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। इसके बाद जनवरी 2018 व जुलाई 2018 दोनों बार दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, जुलाई 2019 में महंगाई भत्ते में सबसे अधिक पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। अन्यथा, इस दौरान तीन या चार फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है।

पूर्णांक के अंक को ही जोड़े जाने से कर्मचारियों को हुआ नुकसान
महंगाई भत्ते में सिर्फ पूर्णांक के अंक लिए जाते हैं। इससे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता में 0.99 यानी एक प्रतिशत की कमी का नुकसान उठाना होगा। इतना ही नहीं, दिसंबर या अन्य किसी महीने में उपभोक्ता सूचकांक में महज दो अंकों की वृद्धि हो जाती, तब भी निर्धारित फॉर्मूले के तहत कुल महंगाई भत्ता 56 फीसदी से अधिक हो जाता। यानी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तीन फीसदी की होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed