फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two people sleeping in Bela Kachar were crushed by a vehicle, died

मुरादाबाद के ध्यानार्थ ::::: बेला कछार में सो रहे दो लोगों को वाहन ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two people sleeping in Bela Kachar were crushed by a vehicle, died
बेला कछार में अलग-अलग जगह सो रहे दो श्रद्धालुओं को वाहन ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है, जबकि दोनों चालक मौके से फरार हो गए हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के थाना नागफनी, बंगला गांव के गीतेश सैनी (35) शनिवार रात मां नमिता और पत्नी के साथ फाफामऊ के बेला कछार पार्किंग संख्या दो में अपने वाहन से पहुंचे। वह संगम स्नान करने से पहले पार्किंग में ही सभी जमीन पर आराम करने लगे। इसी बीच उनको नींद आ गई। इस दौरान बैक करते समय एक बस ने गीतेश को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गीतेश की मां नमिता सैनी की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन

बिहार के पश्चिमी पंचारण योगापट्टी थाना के मच्छर गांव निवासी अनिल ठाकुर (48) बेला कछार पार्किंग दो में दूसरी जगह सो रहे थे। उनको एक कार चालक ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग संख्या दो में नहीं है आश्रय स्थल
दूरदराज से आने वाले वाहन कछार में बेतरतीब ढंग से खड़े किए जा रहे हैं। बस से उतरने के बाद लोग कछार में ही खाना आदि खाते हैं और आश्रय स्थल नहीं होने के कारण वहीं जमीन पर सो जाते हैं। बेला कछार पार्किंग एक में तो कई आश्रय स्थल बनाए गए हैं, लेकिन दूसरी पार्किंग में इसकी व्यवस्था नहीं है। जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है। पार्किंग स्थल पर अपने वाहनों को खड़ा कर श्रद्धालु संगम पैदल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed