फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two people from Malaysia came into the house in Prayagraj, the health team did not reach

प्रयागराज में मलयेशिया से आए दो लोग घर में छुपे, नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम

Fri, 20 Mar 2020 01:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Mar 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two people from Malaysia came into the house in Prayagraj, the health team did not reach
कोरोना वायरस - फोटो : self
घूरपुर थानाक्षेत्र में मलेशिया से लौटे दो युवक घर में ही छुपे हुए हैं। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम में दी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य टीमें नहीं पहुंची हैं। कहा जा रहा है कि मामले की सूचना पुलिस को मिली है। वह रिपोर्ट सीएमओ को भेजेगी।
विज्ञापन


शासन ने पिछले दिनों विदेशी दौरे से लौटे 100 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी थी। विभाग ने 61 लोगों को चिह्नित कर लिया था लेकिन 39 लोगों का मोबाइल नंबर न मिलने से लापता हैं। अब जैसे-जैसे लोग जागरूक हो रहे हैं तो इसकी सूचना खुद ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घूरपुर थानाक्षेत्र में भी दो लोग ऐसे हैं जो मलेशिया घूमकर लौटे हैं। स्थानीय लोगों को आशंका है कि कहीं दोनों कोरोना की चपेट में न हों। स्वास्थ्य विभाग उनका उपचार करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी सूचना सीएमओ कंट्रोल रूम में दी है। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डिस्पेंसरी पहुंच छात्र कह रहे करिए कोरोना की जांच

एमएनएनआईटी के छात्र संस्थान की डिस्पेंसरी में पहुंचकर कोरोना की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। छात्र डरे हुए हैं और उनके आशंका है कि कहीं वह इसके संक्रमण में ना जाएं। हालांकि डिस्पेंसरी के चिकित्सकों का कहना है कि छात्र भय वश ऐसा कर रहे हैं। कुछ छात्रों का जुकाम, बुखार की शिकायत है। उसी वजह से वे परेशान हैं। उधर, संस्थान ने छात्रों को हॉस्टल खाली करने को कहा है। लेकिन छात्र जमे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed