फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two people died and three others were seriously injured in a road accident.

Prayagraj News: सड़क हादसे में घायल दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two people died and three others were seriously injured in a road accident.
थाना क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट शराब की दुकान के सामने शुक्रवार को हुए हादसे में दो की मौत हो गई जबकि तीन घायलों का अभी इलाज चल रहा है। ग्राम पंचायत बसहरा निवासी रामतीरथ आदिवासी (48) पुत्र सुग्रीव आदिवासी और कोरांव थाना अंतर्गत बरौहा तिवारीपुर के रहने वाले इंद्रलाल (47) पुत्र बनवारी जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रामनरेश पुत्र राधिका प्रसाद निवासी पथरपुर तहसील त्योंथर जिला रीवा मध्य प्रदेश व बच्चालाल पुत्र धर्मराज निवासी संसारपुर थाना कोरांव सहित राजू आदिवासी पुत्र रामतीरथ आदिवासी निवासी बसहरा का अब भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम नौ बजे के करीब स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कपुरी बसहरा में मेजा की तरफ से आ रही बोलेरो वाहन ने एक साथ दो बाइकों में कंपोजिट शराब की दुकान के सामने जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गई थी। एक बाइक पर तीन और एक बाइक पर दो कुल पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को सीएचसी कोरांव लाया गया था। जहां हालत गंभीर होने के कारण इंद्रलाल और राम तीरथ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। कोरांव पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी के आधार पर मृतक इंद्रलाल के साथ रामतीरथ आदिवासी का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक इंद्रलाल की एक पुत्री व एक पुत्र है। कोरांव पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed