{"_id":"5c4431a7bdec22093e7bf4f8","slug":"two-new-mahamandaleshwar-will-be-built-soon-in-kumbh-mela-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवाहन में जल्द ही बनाए जाएंगे दो नए महामंडलेश्वर, फिलहाल अखाड़े में पांच ही महामंडलेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवाहन में जल्द ही बनाए जाएंगे दो नए महामंडलेश्वर, फिलहाल अखाड़े में पांच ही महामंडलेश्वर
Sun, 20 Jan 2019 02:00 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
file
पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा नई तैयारी के साथ चोला बदलने को तैयार है। इसके लिए अखाड़े से जुड़े सभी संतों, श्रीमहंतों के साथ ही महामंडलेश्वरों को भी सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के प्रति पूरी तरह से सक्रिय रहने और धर्म तथा समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्धता के साथ जुड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन
फिलहाल योग्य एवं धर्म का प्रचार-प्रसार एवं समाज की सेवा करने वाले महामंडलेश्वरों की तलाश जारी है। जल्द ही महामंडलेश्वरों के रिक्त हुए दो पदों पर पट्टाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
सदस्यों को सक्रिय करने के क्रम में ही कार्रवाई करते हुए अखाड़े ने शाही स्नान में शामिल न होने तथा तकरीबन निष्क्रिय रहने वाले दो महामंडलेश्वरों को अखाड़े से बाहर का रास्ता
विज्ञापन
दिखाया था।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में अखाड़े के सचिव श्रीमहंत सत्यगिरि जी महाराज ने कहा कि परंपरा के मुताबिक आवाहन को सिर्फ सात महामंडलेश्वर बनाने का ही अधिकार है। अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी शिवेंद्र पुरी जी महाराज के अतिरिक्त महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी बालयोगेश्वरानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी आचार्य शेखर जी, महामंडलेश्वर स्वामी करुणानंद गिरि सहित पांच महामंडलेश्वर ही शामिल हैं।