फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two miscreants shot former block chief in Uttaraon, admitted

Prayagraj News: उतरांव में दो बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को मारी गोली, भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants shot former block chief in Uttaraon, admitted
सैदाबाद के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राधेश्याम पटेल को रविवार दोपहर सलेमपुर किसान मंडी फरीदपुर के पास बाइकसवार नकाबपोश बदमाशों ने चलती बाइक पर गोली मार दी। घटना तब हुई जब वह परिचित अनिल के साथ वापस घर जा रहे थे। प्रारंभिक छानबीन में पट्टीदारों से विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन

उतरांव के दुघरा गांव निवासी निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविवार को सुबह 9:00 बजे घर से निकले। वह परिचित अनिल के साथ बाइक से फूलपुर मंडी गए और फिर दोपहर में वापस लौटने लगे। अभी वह सलेमपुर किसान मंडी फरीदपुर के पास पहुंचे थे। इसी बीच बाइक से आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और पलक झपकते ही भाग निकले।
विज्ञापन

गोली पेट में लगते से वह चीखने लगे। उनके बताने पर चालक अनिल ने जानकारी दी तो परिजन आ गए। इसके बाद पुलिस भी पहुंची और फिर उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया। वहां उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी और यह देखकर परिजन देर शाम उन्हें सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए। जहां डॉक्टरों ने गोली तो निकाल दी है। लेकिन, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पट्टीदारों से विवाद चल रहा है। एसीपी उतरांव पंकज लवानिया ने बताया कि घायल से मिली जानकारी के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर रंजिश की भी बात सामने आई है, जिसने धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed