{"_id":"62b4aa172fdcc749611475b5","slug":"two-lawyers-beaten-up-in-srn-hospital-force-of-many-police-stations-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : एसआरएन अस्पताल में दो वकीलों को पीटा, कई थानों की फोर्स पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : एसआरएन अस्पताल में दो वकीलों को पीटा, कई थानों की फोर्स पहुंची
Thu, 23 Jun 2022 11:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:29 PM IST
सार
झूंसी के रहने वाले अधिवक्ता शिवम मिश्रा और रोहित पांडेय बृहस्पतिवार की रात अपने एक रिश्तेदार को देखने एसआरएन अस्पताल के वार्ड नंबर 11 में गए थे। वहां मरीज की रिपोर्ट को लेकर दोनों की मौजूद डाक्टर से बहस हो गई।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
विस्तार
एसआरएन अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दो वकीलों के साथ मारपीट की गई। वकीलों का आरोप है कि जूनियर डाक्टरों ने इकट्ठे होकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वकीलों को वहां से बाहर निकाला। एहतियातन कई थानों की फोर्स को बुला लिया गया था। थाने पर डाक्टरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
झूंसी के रहने वाले अधिवक्ता शिवम मिश्रा और रोहित पांडेय बृहस्पतिवार की रात अपने एक रिश्तेदार को देखने एसआरएन अस्पताल के वार्ड नंबर 11 में गए थे। वहां मरीज की रिपोर्ट को लेकर दोनों की मौजूद डाक्टर से बहस हो गई। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में डाक्टर इकट्ठे हो गए। तब तक पुलिस को भी सूचना हो गई थी। चौकी इंचार्ज संजय कुमार किसी तरह दोनों को वहां से बाहर निकाला और चौकी पर ले आए।
विज्ञापन
दोनों ने कई जगह फोन किया फिर गाड़ी लेकर निकल गए। पुलिस को लगा कि कहीं दोनों पक्षों से लोग इकट्ठे न हो जाएं, इस कारण फोन कर कोतवाली, सिविल लाइंस और जार्जटाउन थानों से फोर्स को बुला लिया गया। करीब एक घंटे तक जब कुछ नहीं हुआ तो फोर्स को हटाया गया। इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि शिवम पांडेय ने डाक्टरों के तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन