{"_id":"6a9495b7d00dbe717b0bbe23","slug":"two-killed-six-injured-after-being-hit-by-a-car-naini-news-c-257-1-sald1006-121218-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, छह लोग घायल
Mon, 31 Aug 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
नैनी। अरेल बंधा रोड पर दुर्घटना के बाद छुट्टी लोगों की भीड़
- फोटो : Samvad
अरैल बंधा रोड स्थित सेल्फी पॉइंट के पास रविवार रात कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सड़क पर हुए गड्ढे में डाली गई गिट्टी के कारण हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया।
अरैल बंधा रोड के सेल्फी पॉइंट के पास करीब दो सप्ताह पूर्व सड़क दस फीट धंस गई थी। पीडीए ने सड़क पर गिट्टी डाली थी। रोड को समतल नहीं किया गया था। गिट्टी के पास बैरिकेडिंग की गई थी।
रविवार रात करीब 10 बजे शहर से डीपीएस स्कूल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक गिट्टी पर चढ़ने के कारण अनियंत्रित हो गई। इसके बाद सामने से आ रही दो बाइक से टकराने के बाद गुमटी और पेड़ से टकराई।
विज्ञापन
हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। हादसे में अरैल निवासी 14 वर्षीय आयुष उर्फ किशन निषाद पुत्र गुड्डू निषाद और 35 वर्षीय टीटू उर्फ विजय भारतीय निवासी जहांगीराबाद की मौत हुई है।
जबकि गुमटी में बैठे अरैल निवासी गोलू निषाद का 10 वर्षीय बेटा ईशान, आठ वर्षीय आरव निषाद, जौनपुर निवासी कार सवार शिवम यादव और अमित यादव, कोरांव के सिद्धार्थ सिंह पुत्र पंकज और नैनी स्थित चाका ब्लॉक निवासी विशाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसआरएन अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि हादसे में एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हुई है। मृतक विजय भारतीय घाट पर भुट्टा बेचने का काम करता था। घटना अनियंत्रित कार से हुई है। कार को थाने लाया गया है।

नैनी। अरेल बंधा रोड पर दुर्घटना के बाद छुट्टी लोगों की भीड़- फोटो : Samvad