{"_id":"60c39a8e7e11a0703b5848c1","slug":"two-inter-state-smugglers-arrested-ganja-worth-90-lakhs-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 90 लाख का गांजा बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 90 लाख का गांजा बरामद
Fri, 11 Jun 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:47 PM IST
सार
- एसटीएफ नारकोटिक्स टीम ने पकड़ा, उड़ीसा से ट्रक में लाई जा रही थी खेप
विज्ञापन
एसटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने पकडे गांजा तस्कर।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में नशे के सामान की सप्लाई की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। एसटीएफ व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने हंडिया में 90 लाख का गांजा बरामद करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इसमें से एक सरगना का भतीजा है। एसटीएफ का कहना है कि सरगना समेत दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, एनसीबी टीम को लेकर शुक्रवार को वाराणसी हाईवे पर हंडिया में चकमदा-वासुपुर गांव के बीच ट्रक को पकड़ा गया। तलाशी में इसके भीतर बने कैबिनेट से 4.70 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों में कमलेश यादव निवासी चकहरबंश भटान, ज्ञानपुर भदोही व कुशल सिंह बिगहिया हंडिया शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह अंतराज्यीय तस्कर गिरोह के सदस्य हैं जिसका सरगना कुशल का चाचा रूपम सिंह निवासी हंडिया है और गिरोह में दिनेश सिंह निवासी जंगीगंज भदोही भी शामिल है।
विज्ञापन
बताया कि वह उड़ीसा व आंध्र प्रदेश से गांजे की खेप लाकर प्रयागराज व आसपास के जनपदों में सप्लाई करते हैं। गिरोह महीने भर में चार से पांच बार तस्करी कर गांजे की खेप लाता है। एसटीएफ ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत 90 लाख रुपये है। फरार सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन