फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two brothers who were absconding for seven years in murder of neighbor arrested from Maharashtra

Prayagraj : पड़ोसी की हत्या में सात साल से फरार दो इनामी भाई महाराष्ट्र से गिरफ्तार, बन गए थे बाउंसर

Sun, 18 Aug 2024 04:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 04:06 PM IST
सार

गिरफ्तार हत्यारोपी प्रशांत उर्फ मोनू उर्फ विभास शुक्ला और उसका भाई रजत उर्फ प्रभात शुक्ला निवासी अटखरिया थाना मेजा हैं। एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के निरीक्षक जय प्रकाश राय को सूचना मिली थी कि मेजा में 2017 में हत्या के बाद फरार 50-50 हजार के इनामी अपराधी महाराष्ट्र के ठाणे में छिपकर रह रहे हैं।

विज्ञापन
Two brothers who were absconding for seven years in murder of neighbor arrested from Maharashtra
पड़ोसी की हत्या में गिरफ्तार दोनों भाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पट्टीदार की हत्या कर सात साल से फरार 50-50 हजार के इनामी दो भाइयों को एसटीएफ और एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। दोनों वहां सिक्योरिटी एजेंसी में बाउंसर की नौकरी कर रहे थे। एक हत्यारोपी ग्राम प्रधान भी रहा था। दोनों को प्रयागराज लाया जा रहा है।

विज्ञापन

गिरफ्तार हत्यारोपी प्रशांत उर्फ मोनू उर्फ विभास शुक्ला और उसका भाई रजत उर्फ प्रभात शुक्ला निवासी अटखरिया थाना मेजा हैं। एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के निरीक्षक जय प्रकाश राय को सूचना मिली थी कि मेजा में 2017 में हत्या के बाद फरार 50-50 हजार के इनामी अपराधी महाराष्ट्र के ठाणे में छिपकर रह रहे हैं। एसटीएफ ने दोनों को नीलकंठ वुड्स, मुल्ला बाग ठाणे से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बकौल एसटीएफ, पूछताछ में प्रशांत ने बताया है कि 2017 में वह ग्राम प्रधान निर्वाचित हुआ था। इसे लेकर पट्टीदार शंकर शुक्ला उससे रंजिश रखता था। दोनों में कई बार विवाद भी हुआ। 18 जून 2017 को परानीपुर घाट से बालू खरीद कर आते वक्त शंकर को ओवरटेक कर उसने भाई रजत संग रोका और गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद दोनों कुछ समय तक भदोही और लखनऊ में छिपकर रहे। इसके बाद परिवार के साथ 2021 में मुंबई चले गए और ठाणे स्थित डीएसएस मैनपॉवर एंड सप्लाई सिक्योरिटी कंपनी में बाउंसर का काम करने लगे। प्रशांत पर हत्या के प्रयास के दो मुकदमे समेत तीन अन्य केस भी मेजा थाने में दर्ज हैं। एसटीएफ अफसरों ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड बनवाकर दोनों को प्रयागराज लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed