फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two bikes clashed face to face, teen and youth died

प्रयागराज : आमने सामने से भिड़ीं दो बाइक, किशोर और युवक की मौत

Mon, 07 Jun 2021 10:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jun 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Two bikes clashed face to face, teen and youth died
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
नगर पंचायत कोरांव से लेड़ियारी रोड स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पास सोमवार की रात दो बाइक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। अनुराग की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार गिरीश की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में घायल भूपेंद्र सिंह का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


  थाना कोरांव के पियरी गांव निवासी अनुराग सिंह (16) पुत्र दूधनाथ सिंह व भूपेंद्र सिंह पुत्र राजनाथ सिंह सोमवार की शाम अपने दोस्त से मिलने बाइक से कहीं गए थे। रात में करीब आठ बजे दोनों वापस लौट रहे थे। लेड़ियारी रोड स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। अनुराग के सिर में घातक चोटें थीं।
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे भूपेंद्र को भी गंभीर चोटें आईं। सामने बाइक पर गिरीश शुक्ला को भी सिर में घातक चोटें थीं। आस पास के लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सभी को लहूलुहान अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान गिरीश की भी मौत हो गई। दोनों परिवार के लोग सूचना पर पहुंच गए थे। जवान बेटों की लाशें देखकर कोहराम मच गया था। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर ने बाइक में मारी टक्कर, बच्ची की मौत

थाना क्षेत्र के भावापुर गांव के निकट प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाइवे पर रविवार रात एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात साल की रितिका की मौके पर मौत हो गई। पिता समेत तीन घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। भदरी गांव का रहने वाला घनश्याम रविवार की रात  अपनी सात वर्षीय बेटी रीतिका उर्फ मोहक, मां कुसुमदेवी और भांजी असना के  साथ बरचनपुर गांव में निमंत्रण खाने के बाद  देर रात अपने घर लौट रहा था।


वह भावापुर गांव के निकट हंडिया-कोखराज बाई पास हाइवे के टोल बूथ के पास प्रयागराज-प्रतापगढ़ मार्ग पर पहुंचा ही था। तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी रीतिका उर्फ मोहक 7 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी। जबकि घनश्याम और उसकी मां कुसुमदेवी और भांजी असना घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सोरंाव पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed