फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two bike riders injured in collision with a speeding car

Prayagraj News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

Sat, 25 Apr 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 25 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in collision with a speeding car
करनाईपुर क्षेत्र के सरामदन पुलिया के पास गंभीर पड़े बाइक सवार युवक को उठाते ग्रामीण
बहरिया के खजुहा गांव निवासी राजकुमार बिदं और आशीष कुमार गुप्ता कप्सा गांव रिश्तेदारी जा रहे थे। दोनों युवक अपनी पल्सर बाइक से आगे की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर से बाइक दूर जाकर गिर गई और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और युवकों को एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया। थोड़ी ही देर में बहरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दिया। पुलिस ने कार और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सरामदन पुलिया क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहे वाहन अधिकतर दुर्घटना का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed