फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two accused of blowing nurse's ornaments in the name of tantra mantra went to jail

तंत्र मंत्र के नाम पर नर्स के गहने उड़ाने वाले दो आरोपी जेल गए 

Wed, 07 Jul 2021 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two accused of blowing nurse's ornaments in the name of tantra mantra went to jail
arrest - फोटो : istock
कैंट के राजापुर में तंत्र मंत्र के नाम पर नर्स के गहने उड़ाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। उनके दो साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। राजापुर की रहने वाली नर्स सीमा को घर के बाहर दो बाइक पर सवार चार युवक मिले थे। उन्होंने कहा कि उसके घर पर भूत प्रेत का साया है। वह अपने गहने उतारकर बिना मुड़े 50 कदम चले तो मुसीबतें खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन


अगर वह मुड़ गई तो अनिष्ट हो जाएगा। जालसाजों की बातों में आकर सीमा ने चेन, बाली उतारकर पर्स में रखा और पर्स जालसाज को देकर 50 कदम चलने लगी। उसी समय एक जालसाज ने गाड़ी स्टार्ट कर दी। आवाज सुनकर सीमा पीछे मुड़ी और ठगों को भागते देखकर उनकी ओर दौड़ी और एक बाइक पर कूद गई। आस पास के लोग इकट्ठे हो गए। दो बदमाश भाग गए लेकिन उनके साथी रुकसाद और वसीम निवासी मेरठ पकड़ लिए गए। बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया गया। उनके साथियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed