फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   True tribute to the martyrs of Akhand Bharat Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल ने कहा : अखंड भारत ही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है...

Mon, 15 Aug 2022 01:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
True tribute to the martyrs of Akhand Bharat Anupriya Patel
Prayagraj News : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर रविवार को सैदाबाद कस्बे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अखंड भारत ही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। आज देश के लिए सबसे गौरव भरा दिन है। यह आजादी हमें वीर शहीदों की वजह से मिली है। हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध होना ही होगा।  

विज्ञापन



स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों में सुरेश चंद्र मिश्र, अविनाशी प्रसाद त्रिपाठी, शिव बाबा त्रिपाठी को अंगवस्त्रम और तिरंगा भेंट करके मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं अपनादल के कार्यकर्ताओं को उन्होंने एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद के लिए कहा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भानु प्रताप पटेल, राम लखन पटेल, धनूपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति यादव, नागेंद्र सिंह पटेल, श्याम राज पटेल, सावंत सिंह पटेल, भारत सिंह पटेल, आशीष पटेल, शिवा पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

अमृत महोत्सव में निकाली गई तिरंगा यात्रा 
विकासखंड के ग्राम पंचायत खेरुआ में ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री विनोद भारतीय ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले वीर सपूतों के बारे में बताया । इसी प्रकार कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष पुनीत चंद्र शुक्ल की अगुवाई में कोटेदारों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर जीतलाल यादव, विनीत यादव, किशोरीलाल, मो. गालिब, सुनील, सुरेंद्र यादव, संजय मिश्र मौजूद रहे। 



मौन रहकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
कस्बा स्थित केशव शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के सभागार में विभाजन विभीषिका के अवसर पर शिक्षकों और छात्रों द्वारा मौन रहकर वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य हेमंत कुमार यादव ने कहा कि देश के विभाजन का दंश झेलना बहुत ही पीड़ादायक रहा है। कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार शुक्ला ने किया। इस दौरान राजेश कुमार, मनोज कुमार मौर्य, प्रवीण मिश्रा, विपिन कुमार, कुंवर बहादुर, सुनील कुमार, सुधाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed