फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck hits bike, wife dies, husband injured

Prayagraj News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

Sat, 20 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 20 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bike, wife dies, husband injured
लेड़ियारी। महिला की मौत के बाद चक्काजाम करते लोग
खीरी थाना क्षेत्र के कौंधी पुल के पास शुक्रवार को ट्रक ने बाइक सवार दंपती को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कोरांव-नाराबारी हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन और ग्रामीण आश्रित की मदद सहित अन्य मांग कर रहे थे। तीन घंटे की मान मनोव्वल के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

दिनेश कुमार कोल (32) पत्नी रोशनी (26) के साथ बाइक से नाराबारी बाजार किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही कौंदी पुल के पास पुलिस बूथ तिराहे पर पहुंचे उसी समय खीरी से नाराबारी की ओर जा रही ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान रोशनी ट्रक के चक्के के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास के लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस के साथ परिवार के लोग पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने कोरांव-नारीबारी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एसीपी कौंधियारा सहित खीरी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन मृतक आश्रितों को मुआवजा, सरकारी भूमि सहित अन्य मांग कर रहे थे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया। मृतका का तीन वर्ष का पुत्र और एक वर्ष की पुत्री है। एसीपी कौंधियारा अब्दुल सलाम खान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आर्थिक मदद के लिए प्रयास किया जाएगा।

लेड़ियारी। महिला की मौत के बाद चक्काजाम करते लोग

लेड़ियारी। महिला की मौत के बाद चक्काजाम करते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed