फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck and pickup collide after breaking through divider; both drivers killed

Prayagraj News: डिवाइडर तोड़ ट्रक-पिकअप में टक्कर, दोनों चालकों की मौत

Wed, 09 Sep 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 09 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Truck and pickup collide after breaking through divider; both drivers killed
मऊआइमा-पिकअप चालक मृतक सुधीर व क्षतिग्रस्त पिकअप
प्रयागराज-प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगापुर फोरलेन स्थित सब्जी मंडी के पास सोमवार देर रात सड़क हादसा हो गया। प्रतापगढ़ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और बिजली का खंभा तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गया और सामने से आ रही पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक ने एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिकअप का खलासी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात एक पिकअप वाहन प्रयागराज से सरकारी स्पोर्ट्स लाइट लादकर गोरखपुर जा रही थी। वहीं, प्रतापगढ़ की तरफ से आ रहा एक खाली ट्रक गिट्टी लादने प्रयागराज की ओर जा रहा था। जोगापुर सब्जी मंडी के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर, बिजली के खंभे और केबल तोड़ता हुआ रॉन्ग साइड में पहुंच गया। सामने से आ रही पिकअप से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने पिकअप चालक सुधीर कुमार उर्फ ननके साहू (23) निवासी महरौंडा पट्टी, थाना मऊआइमा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप के खलासी कमलेश कुमार विश्वकर्मा (23) निवासी धर्मपुर, धुरूरुआ, थाना फूलपुर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रक चालक राज कुमार यादव (50) निवासी हंगू अहिर का पुरवा, चौरे बाजार, कोतवाली बीकापुर, जिला अयोध्या को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया था, जहां दोपहर में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पिकअप चालक के बड़े भाई मनोज कुमार साहू उर्फ राजू की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि दोनों चालकों की मौत हो गई है, खलासी का इलाज चल रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मऊआइमा-पिकअप चालक मृतक सुधीर व क्षतिग्रस्त पिकअप

मऊआइमा-पिकअप चालक मृतक सुधीर व क्षतिग्रस्त पिकअप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed