{"_id":"6a9bf092ef9d166aa30cbe20","slug":"trips-of-special-trains-to-gaya-dhanbad-and-muzaffarpur-increased-schedule-released-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : गया, धनबाद और मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़े, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : गया, धनबाद और मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़े, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
Sat, 05 Sep 2026 04:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 05 Sep 2026 04:06 PM IST
सार
त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कई विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। प्रयागराज होकर चल रही गया-आनंद विहार टर्मिनल, धनबाद-शकूरबस्ती और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
रेलवे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कई विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। प्रयागराज होकर चल रही गया-आनंद विहार टर्मिनल, धनबाद-शकूरबस्ती और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। धनबाद-शकूरबस्ती एक्सप्रेस को टूंडला स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। गया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक विशेष ट्रेन (02397/02398) अब गया से छह सितंबर से 29 नवंबर और आनंद विहार से सात सितंबर से 30 नवंबर तक 13 फेरों के लिए चलेगी।
विज्ञापन
धनबाद-शकूरबस्ती द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन (03639/03640) चार सितंबर से एक दिसंबर के बीच 26 फेरे लगाएगी। इसका टूंडला स्टेशन पर आगमन दोपहर 12:13 बजे और वापसी में इसका आगमन दोपहर 03:30 बजे तय किया गया है। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल (05219/05220) भी 11 सितंबर से 28 नवंबर के बीच 12 अतिरिक्त फेरों के साथ एलएचबी कोचों के साथ पटरियों पर दौड़ेगी, जो हाजीपुर, पाटलिपुत्र, प्रयागराज और कानपुर के गोविंदपुरी के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।
विज्ञापन