{"_id":"64b1ac626f6a56c7ff02c6e5","slug":"tribute-to-prof-rajendra-singh-rajju-bhaiya-on-death-anniversary-allahabad-news-c-3-1-ald1036-176655-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पुण्यतिथि पर प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पुण्यतिथि पर प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया को किया नमन
Sat, 15 Jul 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को थार्नहिल रोड स्थित स्वास्तिक भवन में समर्थ युवा से आत्मनिर्भर भारत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक व प्रयाग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे स्व. रज्जू भइया को नमन किया।
विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व नेता विभूति नारायण सिंह ने कहा कि रज्जू भइया के मापदंडों पर चलकर सरकार आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में प्रयासरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता विदुप अग्रहरि ने की। इस दौरान अखिलेश त्रिपाठी, राकेश सिंह, विजय गुप्ता, संजय सिंह, वीके सिंह, संतोष जैन आदि मौजूद रहे। संवाद