फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Treatment of complex mental diseases started in SRN Hospital

Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल में जटिल मानसिक रोगों का उपचार शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Treatment of complex mental diseases started in SRN Hospital
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) के न्यूरोलॉजी विभाग में जटिल मानसिक और न्यूरोलॉजिकल रोगों का इलाज अत्याधुनिक मशीन आरटीएमएस (रीपिटेटिव ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन) के जरिये शुरू हो गया है। इस सुविधा से प्रयागराज ही नहीं, बल्कि आसपास जिलों के मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एसआरएन में इस तरह की तकनीक अब तक उपलब्ध नहीं थी। इसके माध्यम से बिना दवाइयों के मरीजों के उपचार का दावा है।
एसआरएन के न्यूरोलॉजी विभाग में 26 और 27 अप्रैल को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आरटीएमएस की जानकारी दी गई।
आयोजन डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह (सह आचार्य, मानसिक रोग विभाग) व डॉ. कमलेश कुमार सोनकर (विभागाध्यक्ष न्यूरोलॉजी) के संयुक्त मार्गदर्शन में हुई।
मुख्य वक्ता किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एडिशनल प्रो. डॉ. सुजीत कुमार ने कहा, आरटीएमएस एक नॉन-इनवेसिव तकनीक है, जो उपचार प्रतिरोधी अवसाद, ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी), न्यूरोपैथिक दर्द, माइग्रेन, स्ट्रोक आदि मानसिक विकारों का प्रभावी उपचार करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, इस तकनीक का उपयोग प्रशिक्षित मनोचिकित्सक या न्यूरोलॉजिस्ट की निगरानी में ही होना चाहिए।
इस दौरान मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा, एसआरएन मुख्य अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सक्सेना, डॉ. मोहित जैन, डॉ. वीके सिंह व डॉ. कमलेश कुमार सोनकर, डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. अर्चना ओझा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed