फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Travel to Lucknow and Kanpur will now be extremely comfortable; two electric Volvo buses received

प्रयागराज : लखनऊ और कानपुर का सफर होगा अब बेहद आरामदायक, पहली बार मिली दो इलेक्ट्रिक वॉल्वो बस

Sat, 05 Sep 2026 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Sep 2026 03:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रयागराज रीजन को पहली बार दो अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वॉल्वो बसें मिली हैं। रूसी कंपनी निर्मित इन बसों का संचालन लीडर रोड डिपो से किया जाएगा। एक लखनऊ और एक बस कानपुर रूट पर चलेगी।

विज्ञापन
Travel to Lucknow and Kanpur will now be extremely comfortable; two electric Volvo buses received
प्रयागराज को मिली इलेक्ट्रिक वॉल्वो बस। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रयागराज रीजन को पहली बार दो अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वॉल्वो बसें मिली हैं। रूसी कंपनी निर्मित इन बसों का संचालन लीडर रोड डिपो से किया जाएगा। एक लखनऊ और एक बस कानपुर रूट पर चलेगी। आरटीओ कार्यालय में इनके पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही आम यात्रियों के लिए संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बस में 42 पुश-बैक सीटें हैं। इसे दो बाई दो लेआउट में लगाया गया है।

विज्ञापन


पारंपरिक बसों के मुकाबले बस की सीटों के बीच पैर रखने की जगह काफी अधिक है। इससे लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को थकान महसूस नहीं होगी। इसके अलावा बस में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और आपातकालीन स्थिति के लिए पैनिक बटन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल ई-बस से सफर करने वालों को एक नया और लग्जरी अनुभव मिलेगा। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रीजन को दो ई-वॉल्वो बसें मिली हैं। इनका संचालन प्रयागराज से लखनऊ और कानपुर के बीच करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed