फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transporting 198 kg of cannabis in a truck under the guise of a coal shipment

Prayagraj News: कोयले की आड़ में ट्रक से ला रहा था 198 किलो गांजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Transporting 198 kg of cannabis in a truck under the guise of a coal shipment
गिरफ्त में आरोपी मोहम्मद शाकिर। स्रोत : पुलिस
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को मिर्जापुर के मड़िहान स्थित बेला मंदिर के पास से जबलपुर निवासी ट्रक चालक मोहम्मद शाकिर बक्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ट्रक से 198 किलो गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। शाकिर कोयले की आड़ में ओडिशा से मादक पदार्थ होलागढ़ सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी के खिलाफ मिर्जापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसटीएफ के मुताबिक, एक सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रभारी जय प्रकाश राय की टीम ने ट्रक को रोककर तलाशी ली। ट्रक में लदे कोयले के नीचे बोरियों में गांजा छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि गिरोह रायगढ़ा से गांजा लाकर प्रयागराज और आसपास के जिलों में अधिक कीमत पर बेचता है। वह होलागढ़ के हंसराजपुर निवासी अभिषेक शुक्ला उर्फ अभिषेक त्रिपाठी उर्फ गुरुजी के कहने पर अपना ट्रक लेकर ओडिशा के रायगढ़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर उसकी मुलाकात गाजीपुर निवासी रजत सिंह और रायगढ़ा के शुभम सिंह से हुई थी। रजत रायगढ़ा में ढाबा चलाता है। रजत और शुभम ने ट्रक में कोयले की आड़ में बोरियों में गांजा लोड कराया था।


खेप पहुंचाने के एवज में मिलते थे एक लाख रुपये
आरोपी ने बताया कि गिरोह कई वर्षों से गांजा की तस्करी कर रहा है। पहले भी कई बार सप्लाई की जा चुकी है और मुनाफा आपस में बांटा जाता था। मादक पदार्थ की खेप तय स्थान तक पहुंचाने पर उसे एक लाख रुपये अलग से दिए जाते थे। शाकिर ने अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed