फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   transfer system

बदली सरकार, अब तबादले की तलवार

Wed, 15 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
transfer system
इलाहाबाद
दो माह तक चुनाव में व्यस्त रहे अफसरों को जब फुर्सत मिली तो उन्होंने भी खूब होली खेली। हालांकि बहुत से अफसर मानकर चल रहे हैं कि उनकी अगली होली किसी दूसरे जिले में होगी। जल्द ही उन्हें जिले से विदा होना पड़ सकता है। सरकार बदलने के साथ ही उन पर तबादले की तलवार लटकने लगी है। अफसरों का मानना है कि नए वित्तीय वर्ष में तबादलों का दौर तेजी से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


सपा सरकार के दौरान लगातार ये आरोप लगाए जाते रहे कि महत्वपूर्ण पदों पर जाति विशेष के अफसरों को तरजीह दी जा रही है। आरोप लगाने वालों में भाजपाई भी शामिल थे और अब प्रदेश में उन्हीं की सरकार है। इस मुद्दे को लेकर भाजपाइयों ने आंदोलन तक चलाया। बिजली विभाग में एसडीओ की तैनाती का मामला रहा हो या थानों में इंस्पेक्टर की तैनाती। तहसील और ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर हुई तैनाती को लेकर भी सवाल उठाए गए। जिला स्तर पर भी अफसरों की तैनाती को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


यहां तक कि भाजपा के बड़े नेताओं की जनसभाओं में भी गाहे-बगाहे यह मुद्दा उठाया जाता रहा। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश में सरकार के गठन के बाद बड़े पैमाने पर तबादले हो सकते हैं। ब्लॉक, तहसील स्तर से लेकर जिला और मंडल स्तर तक के अफसरों को ताश के पत्तों की तरह फेंटा जा सकता है। इसकी शुरुआत नए वित्तीय वर्ष के साथ हो सकती है। कुछ अफसरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लखनऊ में तो तबादले की सूची भी तैयार होने लगी है। मार्च का महीना बीतने के बाद किसी भी दिन यह सूची जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed