फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Train runs every 4.30 minutes on Mauni Amavasya

Prayagraj News: मौनी अमावस्या पर हर 4.30 मिनट पर चली ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Train runs every 4.30 minutes on Mauni Amavasya
जिस बात की संभावना जताई जा रही थी, बुधवार को वैसा ही हुआ। महाकुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व पर रेलवे स्टेशनों पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। अमावस्या के मौके पर रेलवे ने रिकाॅर्ड 166 स्पेशल समेत कुल 263 ट्रेनों का संचालन रात आठ बजे तक कर लिया। नौ बजे तक यह संख्या 280 के पार हो गई। देर रात तक अफसरों ने स्पेशल ट्रेनों का आंकड़ा 200 के पार होने का अनुमान लगाया। खास बात यह रही कि बुधवार को औसतन प्रत्येक 4.30 मिनट पर एक ट्रेन चली।
विज्ञापन

महाकुंभ नगर में मंगलवार की देर रात हुए हादसे के बाद से ही वापसी करने वाले लोगों की संख्या में एकाएक इजाफा होना शुरू हो गया। सुबह का उजाला होते-होते प्रयागराज जंक्शन के यात्री आश्रय स्थल भरने लगे तो प्लान बी लागू कर दिया गया। इस दौरान खुसरोबाग आश्रय स्थल के अंदर भीड़ शिफ्ट की जाने लगी। स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी कंट्रोल टावर पहुंच गए।
विज्ञापन

उधर, झूंसी सटेशन पर भी वापसी करने वालों की भीड़ बढ़ी तो वहां रामबाग से एक-एक करके स्पेशल ट्रेनों के कई रेक भेजे गए। रात नौ बजे तक झूंसी रेलवे स्टेशन से 24 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी थी। झूंसी शहर का दूसरा ऐसा रेलवे स्टेशन रहा जहां से सर्वाधिक 24 स्पेशल चली, जबकि 74 स्पेशल ट्रेनों के साथ प्रयागराज जंक्शन अव्वल रहा। प्रयाग से भी 23 स्पेशल ट्रेनें अयोध्या और लखनऊ के लिए चलाईं गईं। इसी तरह प्रयागराज छिवकी से 18, नैनी से 14, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग से 08-08 एवं फाफामऊ से 03 स्पेशल ट्रेन चलाई गईं। इसके अलावा इन स्टेशनों से 97 स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि मौनी अमावस्या पर प्रयागराज शहर के आठों रेलवे स्टेशनों से ऑन-डिमांड ट्रेनें चलाई गईं। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक थी, वहां तत्काल ट्रेन चलाई गई। कहा कि जंक्शन से मानिकपुर-सतना रूट पर सर्वाधिक स्पेशल चलाई गईं। इसकेे अलावा जंक्शन से कानपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, अयोध्या, वाराणसी रूट पर भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। प्रयाग और फाफामऊ से जौनपुर, अयोध्या, लखनऊ, रामबाग और झूंसी से वाराणसी, गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन किया गया। छिवकी, नैनी से पंडित दीन दयाल, मानिकपुर, सतना की ओर स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।
रूटीन की कई ट्रेनों के निरस्त होने से बढ़ी समस्या
प्रयागराज। मौनी अमावस्या के मौके पर रूटीन की कई ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से यात्रियों को दिक्कत हुई। हालांकि इन ट्रेनों के निरस्तीकरण का एलान रेलवे द्वारा पिछले दिनों ही कर दिया गया था। फिलहाल निरस्त होने की वजह से जो ट्रेनें बुधवार को प्रयागराज जंक्शन नहीं आई उसमें 12312 नेता जी एक्सप्रेस, 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 15484 महानंदा एक्सप्रेस, 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल रही।

पहली बार सूबेदारगंज से चली महाकुंभ मेला स्पेशल
0 सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से बुधवार को पहली बार तीन महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। यहां से तीन मेला स्पेशल कानपुर की तरफ चली। इससे कानपुर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत हुई। साथ ही कानपुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रूट पर चलने वाली सभी मालगाड़ियां भी बुधवार को फ्रेट कॉरिडोर के रास्ते संचालित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed