फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   train

भिटौरा-धनैटा के बीच चटकी पटरी, कई ट्रेनें रुकीं

Thu, 08 Aug 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
train
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा-धनैटा रेलवे स्टेशन के बीच औंध के पास रेलवे लाइन के अप लाइन की पटरी में दरार आने से न्यू जलपाई गुड़ी नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भिटौरा स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ा रखा गया। पटरी की मरम्मत करने के बाद भी शाम तक ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रैक मैन भिटौरा स्टेशन से चलकर अप ट्रैक की पटरी की निगरानी कर रहा था। औंध रेलवे क्रॉसिंग के पास की पटरी चटकी देखकर दस्ता रुक गया। ट्रैक मैन ने तुरंत ही भिटौरा स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिससे स्टेशन मास्टर ने पूर्वाह्न करीब 9:20 बजे भिटौरा से गुजरने वाली न्यू जलपाई गुड़ी से नई दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523) को स्टेशन पर ही रुकवा दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद प्लेट लगाकर पटरी को एक्सपर्ट टीम ने ठीक कर दिया। इसके बाद 10:50 बजे उसे कॉशन पर गुजारा गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। देर रात तक पटरी ठीक करने में एक्सपर्ट की टीम जुटी रही। इस दौरान इस पटरी से करीब पंद्रह से अधिक ट्रेनों को कॉशन से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed