फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traffic system collapsed on the Prayagraj-Varanasi highway on the first Monday of Sawan

Prayagraj News: सावन के पहले सोमवार पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Traffic system collapsed on the Prayagraj-Varanasi highway on the first Monday of Sawan
झूंसी। सावन के प्रथम सोमवार को कांवड़ियों का हुजूम उमड़ने के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर वन-वे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। हाईवे पर झूंसी में पंत संस्थान से लेकर शास्त्री पुल तक सुबह ही भीषण जाम लग गया। करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर एक बजे तक हाईवे की एक लेन में वाहन रेंगते रहे। शाम को भी यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


आमतौर पर झूंसी से 15 मिनट में शहर पहुंचने वाले लोगों को सोमवार को गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लग गए। स्कूल के बच्चे हों या फिर दफ्तर और दुकान जाने वाले लोग, सभी जाम में फंसे रहे। वहीं, यातायात के साथ ही इलाकाई पुलिस को भी दिनभर जाम के झाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


सावन माह के चलते चार जुलाई से प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर वन-वे व्यवस्था लागू है। भारी वाहनों और बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। छोटे चार पहिया और दो पहिया वाहनों को शास्त्री पुल की दूसरी लेन से गुजारा जा रहा है। एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई है। दोनों ओर के वाहनों को एक लेन से गुजारे जाने से तकरीबन रोजाना जाम लग रहा है, लेकिन सावन के पहले सोमवार को व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सुबह नौ बजे से ही हाईवे की दूसरी लेन पर भीषण जाम लग गया। गोविंद बल्लभ पंत संस्थान से शास्त्री पुल तक वाहनों की कतार लग गई। दो पहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से वाराणसी की ओर जा रही एंबुलेंस झूंसी थाने के सामने घंटों जाम में फंसी रही। सोमवार को सुबह से लेकर देर शाम तक जाम से लोग परेशान रहे। रात आठ बजे के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई तो लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली।


डेढ़ किलोमीटर में एक भी कट न होने से झूंसीवासी परेशान
पंत संस्थान से झूंसी शास्त्री पुल तक तकरीबन डेढ़ किलोमीटर की दूरी में एक भी कट न होने के कारण झूंसीवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात और इलाकाई पुलिस ने तकरीबन डेढ़ किलोमीटर की दूरी में सभी कट बंद कर दिए हैं। ऐसे में झूंसी के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। हालत यह है कि दोपहिया वाहन सवार भी एक लेन से दूसरी लेन में नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उनके आवागमन के लिए डेढ़ किलोमीटर की दूरी में एक कट खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed