फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traffic in the 'City of Sangam' set to gain new momentum; groundbreaking ceremony held for the four-lane Ganga

Prayagraj : संगमनगरी के यातायात को मिलेगी नई रफ्तार, फोर लेन गंगा पुल का हुआ भूमिपूजन

Fri, 21 Aug 2026 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Aug 2026 09:03 PM IST
सार

गंगा नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित सलोरी से हेतापट्टी फोर-लेन सेतु का भूमि पूजन गंगा पथ के किनारे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शिलान्यास समारोह में महापौर गणेश केसरवानी, शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और फूलपुर विधायक दीपक पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Traffic in the 'City of Sangam' set to gain new momentum; groundbreaking ceremony held for the four-lane Ganga
हेतापट्टी पुल का विधायक हर्षवर्धन, दीपक पटेल और महापौर गणेश केसरवानी ने किया शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित सलोरी से हेतापट्टी फोर-लेन सेतु का भूमि पूजन गंगा पथ के किनारे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शिलान्यास समारोह में महापौर गणेश केसरवानी, शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और फूलपुर विधायक दीपक पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा ईपीसी मोड में निर्मित होने वाले इस फोर-लेन पुल की कुल लागत ₹952.93 करोड़ की है।

विज्ञापन


लगभग 3.6 किलोमीटर लंबे इस आधुनिक पुल के निर्माण से शहर के व्यस्ततम शास्त्री पुल पर यातायात का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। भूमि पूजन के दौरान महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि यह पुल प्रयागराज के लिए गौरव का विषय है। इसके लिए स्थानीय विधायकों का प्रयास सराहनीय है और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष बधाई के पात्र हैं। महाकुंभ के सफल आयोजन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन

500 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान मुख्यमंत्री से इस पुल की मांग की गई थी जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। पहली बार 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से यह पुल बनने जा रहा है। वहीं, फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्य से उत्तरी और फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग एक सूत्र में जुड़ जाएंगे और यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर पार्षद ज्ञानेंद्र मिश्रा, भोला तिवारी, कमलेश तिवारी, आनंद अग्रवाल, अनिल गुप्ता, पंकज जायसवाल, विश्वास रावत, बबलू रघुवंशी, आभा द्विवेदी, सुरेंद्र यादव, अनवीश तिवारी, शानू भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जनता को मिलेंगे ये बड़े फायदे

ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत: वाराणसी, जौनपुर, भदोही और गोरखपुर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब शहर के घने ट्रैफिक से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

सीधी कनेक्टिविटी: यह पुल प्रयागराज शहर को सीधे एनएच-19 (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) से जोड़ेगा, जिससे सफर बेहद सुगम हो जाएगा।

क्षेत्रीय विकास और बचत: सलोरी, हेतापट्टी और फूलपुर क्षेत्र के लाखों ग्रामीणों और शहरी निवासियों के आवागमन में समय और ईंधन दोनों की भारी बचत होगी। साथ ही हेतापट्टी का क्षेत्र भी विकसित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed