फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tractor driver killed after being hit by an uncontrolled dumper

Prayagraj News: बेकाबू डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की गई जान

Mon, 13 Apr 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 13 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver killed after being hit by an uncontrolled dumper
मेजा के भटौती में बेकाबू डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की हुई मौत के बाद रोते विलखते परिजन। सं
इलाके के भटौती गांव के सामने शनिवार रात बेकाबू डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक थ्रेशरिंग कर घर लौट रहा था। ट्रैक्टर पर बैठा मजूदर घायल हो गया।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के इंसौटा गांव का धर्मपाल उर्फ मल्लन (32) ट्रैक्टर चालक था। वह शनिवार को गेहूं की मड़ाई करने के लिए ट्रैक्टर और थ्रेशर लेकर कोना गांव गया था। साथ में गांव का मजदूर मंगला (17) भी था। रात में मड़ाई करने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

वह जैसे ही मेजारोड-कोंहड़ार मार्ग पर भटौती गांव के समीप पहुंचा कि सामने से आ रहे बेकाबू डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे धर्मपाल उर्फ मल्लन की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर मंगला को भी चोट आई है। चालक डंपर छोड़ भाग गया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजारोड चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मृतक के भाई धरमबीर की तहरीर पर मेजा पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसको चार बच्चे हैं। पत्नी शकुंतला देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के समझाने पर चक्काजाम न करने को राजी हुए परिजन
कोहड़ार घाट। पोस्टमार्टम के बाद शव को कोहड़ार बाजार में परिजनों के अलावा अन्य लोग सड़क पर रख चक्काजाम करना चाह रहे थे। लेकिन इंसौटा प्रधान और पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। रविवार शाम को सिरसा गंगा घाट पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मेजा के भटौती में बेकाबू डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की हुई मौत के बाद रोते विलखते परिजन। सं

मेजा के भटौती में बेकाबू डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की हुई मौत के बाद रोते विलखते परिजन। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed