फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tourists will get royal hospitality in Mahakumbh, cuisines from all over the country will be enjoyed in five s

Prayagraj : महाकुंभ में पर्यटकाें की होगी शाही मेहमाननवाजी, पांच सितारा होटलों में देश भर के व्यंजनों का मिलेग

Sun, 30 Jun 2024 06:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 06:12 PM IST
सार

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सिविल लाइंस स्थित होटल राही इलावर्त का पांच करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। इसका निर्माण अक्तूबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Tourists will get royal hospitality in Mahakumbh, cuisines from all over the country will be enjoyed in five s
होटल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकुंभ को भव्य और अलौकिक स्वरूप देने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए शहर में प्रमुख होटलों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। एक पांच सितारा होटल का निर्माण भी कराया जा रहा है। इन्हीं होटलों में पर्यटकों की शाही मेहमाननवाजी होगी।

विज्ञापन


महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सिविल लाइंस स्थित होटल राही इलावर्त का पांच करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। इसका निर्माण अक्तूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। राज्य पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ प्रबंधक डीपी सिंह बताते हैं कि होटल के जीर्णोद्धार के साथ ही विस्तार और सुंदरीकरण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही होटलों में फसाड लाइटिंग भी कराई जाएगी। इस होटल में 22 कमरे मौजूद हैं। इनका नवीनीकरण कराया जा रहा है। इसके अलावा 18 नए कमरे भी बनाए जा रहे हैं। आने वाले समय में सुुविधाओं से युक्त 40 कमरों का यह होटल शाही मेहमाननवाजी के लिए तैयार होगा।

विज्ञापन

पर्यटकों को मिलेगा खास पैकेज

राही इलावर्त होटल में आने वाले पर्यटकों को कुंभ के दौरान कई लुभावने पैकेज मिलेंगे। इस होटल में ठहरने वाले पर्यटकों को निशुल्क गाइड की सेवा दी जाएगी। प्रशिक्षित गाइड यात्रियों को मेले में कई अखाड़ों और पंडालों का भ्रमण कराने के साथ ही ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के महात्म्य के बारे में भी बताएंगे। इसके साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से इस होटल से दो मिनी बसें भी चलाई जाएंगी। इन मिनी बसों के जरिए लोग विंध्याचल, चित्रकूट और अयोध्या जैसे तीर्थों के दर्शन कर सकेंगे।

बहुत कुछ मिलेगा खास

अपने शाही अंदाज के अलावा इस होटल में ठहरने वालों को बहुत कुछ खास मिलेगा। विभिन्न बजट स्तरों के अनुरूप शानदार कमरे, बस और रेलवे स्टेशन से चंद कदमों की दूरी, एक अच्छी तरह से स्टॉक किया हुआ बार, रेस्तरां और यह शहर के प्रमुख पर्यटन और व्यावसायिक स्थलों तक पहुंचने के लिए आसान सेवाएं भी मिलेंगी। वर्ष 1984 में बना यह होटल अपने शाही अंदाज के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। पर्यटकों के लिए कुंभ क्षेत्र में ठहरने के लिए एजी आफिस के पास पांच सितारा होटल भी बन रहा है। इसके साथ ही पर्यटकों को अलग अनुभव देने के लिए हेरिटेज होटल की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed