फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Took stock of the flood Keshav

केशव ने लिया बाढ़ का जायजा

Fri, 19 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 19 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Took stock of the flood Keshav
allahabad
इलाहाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ शहर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात कर हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। केशव ने आज जिलाधिकारी से भी बात की और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने को कहा। यह भी कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन


शाम को भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, सुबोध सिंह, मनोज कुशवाहा आदि के साथ केशव बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाये गए शिविर एनी बेसेंट पहुंचे। यहां लोगों से बातचीत करने के बाद से सलोरी, बघाड़ा, ढहरिया, अल्लापुर आदि इलाकों में गए। यहां बाढ़ में फंसे लोगों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में नाव उपलब्ध कराने की मांग की। केशव ने फोन पर जिला प्रशासन के अफसरों से ज्यादा नाव की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने बख्शी बांध का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed