फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Toll tax cut in Jhansi for a car parked in Prayagraj, NHAI officials also surprised

अजीबोगरीब : प्रयागराज में खड़ी कार का झांसी में कटा टोल टैक्स, फास्टैग की गड़बड़ी पर एनएचएआई अफसर भी हैरान

Thu, 12 May 2022 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 May 2022 11:22 PM IST
सार

कैमरे से स्कैन हुए बिना फास्टैग से टोल टैक्स कटने की शिकायत को लेकर अफसर भी हैरान हैं।कहा जा रहा है कि ऐसा तकनीकी समस्या के कारण हो सकता है। फिर भी इसकी वजहें खंगाली जा रही हैं।

विज्ञापन
Toll tax cut in Jhansi for a car parked in Prayagraj, NHAI officials also surprised
फास्टैग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पथकर वसूली की फास्टैग सेवा से टैक्स कटौती का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य किए जाने के बाद यह अपने तरह की पहली शिकायत है, जब चेकनाका पर गए बिना ही पथकर काट लिया गया। प्रयागराज में खड़ी कार का झांसी के टोल प्लाजा पर फास्टैग के जरिए टोल टैक्स काटे जाने की शिकायत बृहस्पतिवार को एनएचएआई के परियोजना निदेशक से की गई। टोल प्लाजा से गुजरे बिना टैक्स काटे जाने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन



कैमरे से स्कैन हुए बिना फास्टैग से टोल टैक्स कटने की शिकायत को लेकर अफसर भी हैरान हैं।कहा जा रहा है कि ऐसा तकनीकी समस्या के कारण हो  सकता है। फिर भी इसकी वजहें खंगाली जा रही हैं। दरअसल प्रयागराज में तैनात एक अफसर के मोबाइल पर 10 मई को झांसी के रक्षा टोल प्लाजा पर आने -जाने यानी दोनों तरफ के टोल टैक्स की कटौती का मैसेज आया तो वह हैरान रह गए।
विज्ञापन



हैरानी की वजह यह थी कि जिस रक्षा टोल प्लाजा पर उनकी कार संख्या- यूके 06एएफ 6922 के फास्टैग से टोल टैक्स काटे जाने का मैसेज जारी किया गया, वहां से वह कार हाल फिलहाल में गुजरी ही नहीं थी। जबकि, 120 रुपये प्रति फेरे के हिसाब से उनके खाते से 240 रुपये पथकर के नाम पर कट गए। इसकी शिकायत उन्होंने बृहस्पतिवार को एनएचएआई के परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार राय से की तो महकमे ने छानबीन शुरू करा दी। साथ ही फास्टैग से हुई पथकर की इस कटौती को लेकर फास्टैग सिस्टम पर सवाल भी उठने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि टोल प्लाजा से नहीं गुजरी कार
हालांकि दिन भर चली जांच में एक बात साफ हो गई कि अफसर की कार रक्षा टोल प्लाजा से नहीं गुजरी है। इस टोल कटौती के पीछे तकनीकी समस्या कारण मानी जा रही है। अफसरों का यह भी तर्क है कि कैमरे से स्कैन हुए बिना फास्टैग से टोल टैक्स कटना संभव नहीं है।


एक या दो माह पहले यहां से गाड़ी गुजरी होगी, तब किसी तकनीकी समस्या के कारण टोल टैक्स नहीं कट पाया होगा। अपडेट होने के बाद अब उसका मैसेज आया होगा। उधर, जिस बैंक के फास्टैग से टोल टैक्ट काटा गया, उससे जुड़े अफसर ने भी इस प्रकरण पर किसी तरह की टिप्पणी से इंकार किया है।

 

क्या कहते हैं अधिकारी
बिना टोल प्लाजा के कैमरे से गुजरे टैक्स की कटौती संभव नहीं है। यह जिस बैंक से फास्टैग लिया गया है, उसके सर्वर में तकनीकी खराबी की वजह से भी हो सकता है। सर्वर की खराबी से कटा टोल एक निश्चित अवधि के भीतर टैक्स रिफंड हो सकता है। - एके राय, परियोजना निदेशक-एनएचएआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed