{"_id":"68b02ea8d098657efb02be0d","slug":"today-is-the-last-chance-to-apply-for-lt-grade-recruitment-8-69-lakh-new-otr-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : एलटी ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका, 8.69 लाख नए ओटीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : एलटी ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका, 8.69 लाख नए ओटीआर
Thu, 28 Aug 2025 03:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Aug 2025 03:55 PM IST
सार
राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए अब तक 8.69 लाख नए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) हो चुके हैं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए अब तक 8.69 लाख नए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) हो चुके हैं। आवेदनों की संख्या अगर 11 लाख या इससे ऊपर पहुंची तो आयोग की किसी भी परीक्षा के लिए यह संख्या एक रिकॉर्ड होगी।
विज्ञापन
एलटी ग्रेड शिक्षक के कुल 7466 पदों पर भर्ती होनी है जिनमें पुरुष वर्ग के 4860, महिला वर्ग के 2525 और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत 81 पद हैं। एलटी ग्रेड भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जाने की व ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 और आवेदन में सुधार/संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि चार सितंबर 2025 है।
विज्ञापन
ऐसे में अभ्यर्थियों के पास बृहस्पतिवार को आवेदन का अंतिम मौका होगा। आयोग ने भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन 14 जुलाई 2025 को जारी किया था और आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हुई थी। आयोग ने संक्षिप्त विज्ञापन के माध्यम से अभ्यर्थियों से अपील की थी कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ओटीआर कर लें। क्योंकि, अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर प्राप्त होने के बाद ही उनके आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
तब तक आयोग की वेबसाइट पर 21 लाख 75 हजार ओटीआर हो चुके थे। 14 जुलाई को संक्षिप्त विज्ञापन जारी होने के बाद ओटीआर की संख्या काफी तेजी से बढ़ी। बुधवार शाम तक ओटीआर की संख्या 30 लाख 44 हजार 551 तक पहुंच गई। यानी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए तकरीबन 8.69 लाख नए अभ्यर्थी ओटीआर की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।
इसके अलावा पूर्व में भी जिन अभ्यर्थियों ने ओटीआर किया है उनमें से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन परिस्थितियों में आवेदनों की संख्या एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है। अगर इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं तो आयोग के लिए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था कर पाना चुनौतीपूर्ण होगा।