{"_id":"6192a56376fec95c28686fea","slug":"to-create-atmosphere-in-favor-of-bsp-leader-hit-on-political-songs-allahabad-news-ald320511751","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगे सियासी गीतों पर ठमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगे सियासी गीतों पर ठमके
विज्ञापन
रानीगंज में डांसर के साथ नृत्य करता बीडीसी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने के लिए डांसरों का सहारा लिया जा रहा है। लोगों को आकर्षित करने के लिए नृत्यांगनाओं के जरिए सियासी महफिल सज रही है। फतनपुर थाना क्षेत्र के छानापुर के बीडीसी सदस्य राम सिंह यादव के संयोजन में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके पूर्व गांव में मेला भी लगा था।
जिसके बाद आर्केस्ट्रा का रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। रात होने के साथ ही कार्यक्रम भी परिवर्तित होता रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आयोजक बताए जा रहे बीडीसी सदस्य राम सिंह यादव आर्केस्ट्रा की डांसर के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सियासी गीतों से सजी महफिल में गीत पर डांसर व बीडीसी सदस्य डांस कर लोगों की वाहवाही लूटते रहे। गीत में तिल न तलवार चाहिए, अजय यादव भैया का रानीगंज की जनता का प्यार चाहिए जैसे शब्दों का इस्तेेमाल किया जा रहा था।
इस दौरान बसपा व उसके चुनाव चिह्नि को भी गानों के माध्यम से बताया जाता रहा। आधी रात तक सियासी गीतों से महफिल सजी रही। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भारी भीड़ भी जुटी थी। चर्चा यह भी थी कि बसपा के संभावित प्रत्याशी अजय यादव भी कार्यक्रम में मौजूद थे। हालांकि बीडीसी सदस्य राम सिंह यादव इससे इनकार करते रहे। उनका कहना है कि उन्होंने गांव के लोगों से वादा किया था। इसलिए मेले के साथ आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम रखा गया।