फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three special trains, including the Amrit Bharat, to provide relief to passengers during the festive season;

रेलवे : त्योहारों पर अमृत भारत समेत तीन स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को देंगी राहत, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Sat, 19 Sep 2026 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Sep 2026 07:06 PM IST
सार

दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें दक्षिण भारत को सीधे जोड़ने वाली प्रयागराज-चार्लापल्ली अमृत भारत सुपरफास्ट विशेष ट्रेन भी शामिल है।

विज्ञापन
Three special trains, including the Amrit Bharat, to provide relief to passengers during the festive season;
ट्रेन। - फोटो : Archive

विस्तार

दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें दक्षिण भारत को सीधे जोड़ने वाली प्रयागराज-चार्लापल्ली अमृत भारत सुपरफास्ट विशेष ट्रेन भी शामिल है। एनसीआर में यह पहला मौका है जब किसी अमृत भारत को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रयागराज से चार्लापल्ली (सिकंदराबाद) के लिए साप्ताहिक अमृत भारत सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 28 सितंबर से 30 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 29 सितंबर से एक दिसंबर तक हर मंगलवार को चार्लापल्ली से प्रयागराज आएगी। इसमें 22 एलएचबी कोच होंगे। इनमें 11 स्लीपर और आठ सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, प्रयागराज से दादरी के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन 22 आधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इसमें एसी दो-टियर, एसी तीन-टियर, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे। वहीं, प्रयागराज जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन दिल्ली के बीच एक साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 20 अक्तूबर से एक नवंबर तक हर मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली/एनसीआर के बीच यात्रा को सुलभ बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज-चार्लापल्ली अमृत भारत सुपरफास्ट

गाड़ी (04121) प्रयागराज से सोमवार शाम 6:00 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार शाम 06:35 बजे चार्लापल्ली पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी (04122) चार्लापल्ली से मंगलवार रात 09:35 बजे चलकर बुधवार रात 10:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 10 फेरे लगाएगी। यह दक्षिण भारत के लिए सीधा संपर्क प्रदान करेगी।

दादरी और हजरत निजामुद्दीन के लिए सेवाएं

प्रयागराज-दादरी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (02275) प्रयागराज से शुक्रवार रात 08:00 बजे चलेगी और शनिवार सुबह 6:30 बजे दादरी पहुंचेगी। वापसी में, दादरी से शनिवार रात 10:15 बजे चलकर रविवार सुबह 08:45 बजे प्रयागराज आएगी। प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (04183) प्रयागराज से मंगलवार दोपहर 03:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह बुधवार सुबह 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (04184) 21 अक्तूबर से दो दिसंबर तक दोपहर 3:45 बजे चलकर मथुरा, आगरा और झांसी होते हुए अगली सुबह 09:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन में 23 सितंबर से रहेंगे 24 कोच

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-यशवंतपुर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन (04149/04150) में एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इस बदलाव से ट्रेन में अब कुल 24 डिब्बे होंगे। यह अतिरिक्त कोच एसी-3 टियर श्रेणी का है। इससे ट्रेन में एसी-3 टियर कोचों की संख्या बढ़कर तीन हो जाएगी। पहले इस ट्रेन में कुल 23 आईसीएफ कोच थे।

संशोधित संरचना में अब दो एसएलआर/डी, सात सामान्य, 11 स्लीपर, तीन एसी तृतीय और एक एसी द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे। गाड़ी संख्या 04149 (प्रयागराज–यशवंतपुर) में यह बदलाव 23 सितंबर 2026 से 9 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। गाड़ी संख्या 04150 (यशवंतपुर–प्रयागराज) में 26 सितंबर 2026 से 12 दिसंबर 2026 तक नई संरचना लागू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed