फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three including assistant professor of Allahabad University died in a road accident, the accident happened in

Accident : सड़क हादसे में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर समेत तीन की मौत, बिहार में हुआ हादसा

Fri, 07 Jun 2024 12:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Jun 2024 12:52 PM IST
सार

हादसे में उनके पिता एवं रिटायर्ड इंजीनियर सुरेंद्र प्रसाद सिंह और ममेरे भाई भोला सिंह की भी मौत हो गई। झारखंड से बिहार आते वक्त यह हादसा हुआ। वह प्रयागराज में बैंक रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी में रहते थे। 43 वर्षीय डॉ. अनूप अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
Three including assistant professor of Allahabad University died in a road accident, the accident happened in
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के अर्थशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनूप कुमार का बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में निधन हो गया। दुर्घटना में उनके पिता एवं रिटायर्ड इंजीनियर सुरेंद्र प्रसाद सिंह और ममेरे भाई भोला सिंह की भी मौत हो गई। झारखंड से बिहार आते वक्त यह हादसा हुआ। वह प्रयागराज में बैंक रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी में रहते थे। 43 वर्षीय डॉ. अनूप अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

विज्ञापन

डॉ. अनूप बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के घोस्ता गांव के रहने वाले थे। इविवि में वह अर्थशास्त्र के शिक्षक थे। 11 साल पहले उन्हें विश्वविद्यालय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्वाइन किया था। गर्मी की छुट्टियों में वह अपने घर गए थे। वह अपने पिता और ममेरे भाई के साथ किसी काम से झारखंड गए थे और बृहस्पतिवार को तीनों एक साथ कार से बिहार स्थित अपने गांव लौट रहे थे। कार डॉ. अनूप की थी।

विज्ञापन

आमस थाना क्षेत्र के सिहुली मोड़ के समीप खड़े ट्रक पर पीछे से उनकी कार की जोरदार टक्कर हुई और कार के परखच्चे उड़ गए। आमस थानाध्यक्ष इंद्रजीत के अनुसार पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को ट्रक से बाहर निकाला। इस दौरान कार में फंसे तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed