फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three fraudsters posing as CBI officers arrested, caught by cyber cell

Prayagraj : सीबीआई अफसर बनकर ठगी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, साइबर सेल ने दबोचा

Fri, 21 Nov 2025 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Nov 2025 07:19 PM IST
सार

साइबर सेल पुलिस टीम ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह काफी समय से लोगों को सीबीआई अफसर बनकर ठगने का कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन
Three fraudsters posing as CBI officers arrested, caught by cyber cell
फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

सीबीआई और क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों को धमकाकर ठगी करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सितंबर में धूमनगंज की एक महिला से 1.15 लाख रुपये हथियाने वाले आरोपी कानपुर देहात से दबोचे गए। आरोपियों के खिलाफ अयोध्या, गोंडा और कुशीनगर जिलों में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज है। पुलिस ने तीनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया।

 

डीसीपी गंगानगर एवं साइबर क्राइम प्रभारी कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक, साकेतनगर की महिला को 10 सितंबर को एक अंजान नंबर से कॉल आया था। कॉलर ने खुद को एसपी लखनऊ बताकर महिला पर गूगल क्रोम पर गंदी और अश्लील सामग्री देखने का आरोप लगाया। साथ ही धमकी दी कि उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया, टीवी चैनल और अखबारों में वायरल करा दिए जाएंगे। भयभीत महिला ने उनके कहने पर यूपीआई के जरिए 1.15 लाख रुपये भेज दिए।

विज्ञापन

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन व ट्रांजेक्शन डिटेल की मदद से पता चला कि घटना के पीछे कानपुर देहात का गैंग सक्रिय है। इसके बाद छापेमारी कर पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवमोहन उर्फ लालू चौहान, निवासी नरायनपुरवा थाना अकबरपुर, और उसके साथी दीपक सिंह व मोहन सिंह को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में गैंग के पास से पांच एंड्रॉयड, पांच कीपैड मोबाइल, छह सिम कार्ड, एक चेकबुक और एक पासबुक बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी किसी जिले के मोबाइल नंबरों के आगे-पीछे अंक बदलकर यूपीआई पर सर्च करते थे। फिर फर्जी पहचान बनाकर कॉल करते और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूल लेते थे। साइबर पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed