फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three constables injured in stone attack on police for refusing to mark Ghazi Mian's dargah

यूपी: सिकंदरा में दरगाह पर चादर चढ़ाने जा रहे लोगों की पुलिस से झड़प, चले ईंट-पत्थर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Mon, 07 Jun 2021 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jun 2021 12:25 AM IST
सार

  • वीकली ने सबसे तेज़ चलने वाले हमले पर हमला किया

विज्ञापन
Three constables injured in stone attack on police for refusing to mark Ghazi Mian's dargah
Prayagraj News : हमले में घायल महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : prayagraj

विस्तार

सिकंदरा स्थित दरगाह पर निशान चढ़ाने से रोकने पर बवाल हो गया। भड़के श्रद्धालुओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलाने शुरू कर दिए। घटना में सिकंदरा चौकी इंचार्ज समेत कुल पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से तीन को हालत गंभीर देख जिला अस्पाल रेफर कर दिया गया। मामले में कुल तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 

विज्ञापन

Three constables injured in stone attack on police for refusing to mark Ghazi Mian's dargah
Prayagraj News : ग्रामीणों के हमले में घायल सिपाही। - फोटो : prayagraj

सरायममरेज क्षेत्र से कुछ लोग रविवार को सिंकदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर निशान चढ़ाने आए थे। जानकारी दरगाह के पास तैनात पुलिसकर्मियों को मिली तो उन्होंने वीकेंड लॉकडाउन का हवाला देते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर पुलिस और निशान चढ़ाने आए लोगों के बीच नोंकझोक शुरू हुई और फिर पुलिस पर हमला बोल दिया गया। श्रद्धाुलओं ने ईंट पत्थर और लाडी डंडे से पुलिसकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव किया तो उन्हें भी पीटा गया। मार पीट से रौजे में भगदड़ मच गई। सूचना होने पर थाने की भी पुलिस पहुंची और उपद्रवी को खदेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Three constables injured in stone attack on police for refusing to mark Ghazi Mian's dargah
prayagraj news : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

हमले में चौकी इंचार्ज सिकंदरा शुभनाथ साहनी, हेड कांस्टेबल अमरनाथ, सिपाही चंद्रवीर, नंद लाल, सुमन यादव जख्मी हो गए। जिसमें गंभीर चोट होने पर सिपाही चंद्रवीर, नंदलाल और सुमन यादव को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके से सरायममरेज थाना क्षेत्र के गोपालीपुर निवासी चंद्रशेखर, अभिजीत और सुशीला देवी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी पर एसपी गंगापार भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में चौकी इंचार्ज सिकंदरा, दरगाह के खादिम और ग्रामीणाें की तहरीर पर तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में आठ नामजद व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। वीडियो फुटेज के जरिए अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

Three constables injured in stone attack on police for refusing to mark Ghazi Mian's dargah
prayagraj news : घटना स्थल पर सीओ पहुंचे। - फोटो : prayagraj


दरोगा पर तमाचा मारने का आरोप

पुलिस का कहना है कि मारपीट निशान चढ़ाने आए लोगों ने शुरू की। उधर दूसरे पक्ष का आरोप था कि चौकी इंचार्ज सिंकदरा ने पहले उनके पक्ष के युवक को तमाचा मारा। जिस पर लोग आक्रोशित हो उठे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्थानीय लोग बचाव में न आते तो हालात और बिगड़ सकते थे। 

बीच बचाच करने आए खादिम को भी किया जख्मी

पुलिस को पीटता देख दरगाह की देखरेख करने वाले खादिम मो. यूसूफ उर्फ छोटे करने के लिए आगे आया तो उपद्रवी ने उसको भी पीट दिया और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed