फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three accused have filed a case against former MP Atiq Ahmed

Prayagraj News : तीन आरोपियों ने पूर्व सांसद अतीक अहमद पर दर्ज कराया है मुकदमा

Tue, 10 Jan 2023 05:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 05:23 AM IST
सार

धूमनगंज में आठ लोगों पर हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में दर्ज मामले में अहम बात सामने आई है। पता चला है कि इनमें तीन नामजद आरोपी वह हैं जो माफिया अतीक अहमद पर पूर्व में मुकदमा दर्ज करा चुके हैं।

विज्ञापन
Three accused have filed a case against former MP Atiq Ahmed
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

धूमनगंज में आठ लोगों पर हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में दर्ज मामले में अहम बात सामने आई है। पता चला है कि इनमें तीन नामजद आरोपी वह हैं जो माफिया अतीक अहमद पर पूर्व में मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। यह महज संयोग है या कुछ और, फिलहाल यह राज विवेचना में खुलेगा। धूमनगंज में दो दिसंबर को राजरूपपुर निवासी अधेड़ ने मुकदमा लिखाया है। आरोप है कि घर में घुसकर उससे 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। साथ ही नाबालिग से छेड़छाड़ भी की गई। उसने यह भी बताया कि आरोपी खुद को अतीक अहमद का आदमी बता रहे थे। 

विज्ञापन


आरोपियों में अतीक का रिश्तेदार इमरान व उसका भाई जीशान, समीर, शनि, सनकी, मो. मेराज, आलम व मकसूद शामिल हैं। यह बात सामने आई है कि इनमें से तीन आरोपी ऐसे हैं, जो पूर्व में अतीक अहमद या उसके गुर्गों पर एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। इनमें जीशान, मकसदू व आलम शामिल हैं। 

विज्ञापन

जीशान ने पिछले साल करेली व इसी साल अगस्त में पूरामुफ्ती में अतीक समेत अन्य जबकि चकिया निवासी मकसूद ने अतीक के खास गुर्गे असाद, आरिफ उर्फ खचौली, नामी व फैजान पर धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया था। अब यह महज संयोग है या कुछ और, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

पुलिस ने नकारे आरोप, कहा नहीं मिली शिकायत
इस मामले में वादी की ओर से लगाए गए कार्रवाई न करने के आरोप को फिलहाल पुलिस की ओर से गलत बताया गया है। गौरतलब है कि वादी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 31 अक्तूबर को घटना के अगले ही दिन उसने थाने में लिखित तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आरोप यह भी है कि अफसरों को भी कई प्रार्थनापत्र दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्य का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली। उधर एसीपी धूमनगंज एनएन सिंह का भी कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed